खालिस्तानी का सपोर्ट फिर मोदी-योगी को दी गाली, आरोपियों के खिलाफ शिकायत करने वाला लापता

सुनील साकेत, आगरा: उत्तर प्रदेश आगरा के सिकंदरा स्थित गुरु का ताल गुरुद्वारा का सेवादार गुरमान सिंह लापता हो गया है। पिता ने गुरुद्वारा में सेवा करने वाले राजा सिंह समेत कई लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गुरनाम सिंह का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वह आत्महत्या करने की बात कह रहा है। गुरनाम सिंह ने राजा के खिलाफ खालिस्तान सपोर्ट करने और बीजेपी के नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का केस दर्ज कराया था। धनौली क्षेत्र के रहने वाले सरदार लक्ष्मन सिंह ने बताया कि उसका बेटा गुरनाम सिंह पिछले 30 वर्षों से गुरु का ताल में सेवादार है, उसने 19 जुलाई को राजा सिंह के खिलाफ थाना सिंकदरा में केस दर्ज कराया था। राजा ने अपने सोशल मीडिया के स्टेटस पर खालिस्तान के सपोर्ट में पोस्ट डाली थी और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समेत बीजेपी के दिग्गज नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसका स्क्रीन शॉट लेकर थाना सिकंदरा में गुरुनाम सिंह ने केस दर्ज कराया था। इसके बाद से उसने प्रताड़ित किए जाने लगा।

पिता को भेजा सुसाइड का वीडियो

सरदार लक्ष्मन सिंह ने का कहना है कि केस दर्ज होने के बाद गुरुद्वारा के बाबा प्रीतम सिंह और अन्य लोग गुरनाम पर दवाब बनाने लगे। राजीनामा करने के लिए उसे कमरे में बंद कर दिया, उसके साथ उसका भाई हरनाम भी बंद किया गया। दवाब में लेकर गुरुनाम से राजीनामा लिखवाया गया। इसके बाद से मेरा बेटा मानसिक प्रताड़ना झेल रहा था। वह शनिवार सुबह 7 बजे घर से गायब हो गया है। उसने एक वीडियो भी भेजा है। जिसमें वह आत्महत्या करने की बात कह रहा है।

वीडियो में क्या कह रहा है गुरुनाम

एक मिनट 8 सेकेंड के वीडियो में गुरनाम सिंह ने कहा है कि जिस तरह से गुरुतेग सिंह के साथ हुआ था, उसी तरह मुझे भी मरना है। ये लोग मुझे मार देंगे। मुझे तो मरना ही है। इसलिए में खुद ही सुसाइड करने जा रहा है। मेरे साथ जो हुआ है, उसका सीसीटीवी कैमरे मिल जाएगा। राजा सिंह और अन्य लोगों ने मुझे बहुत प्रताड़ित किया है। मुझे माफ कर देना। ये वीडियो गुरनाम सिंह ने अपने पिता को भेजा है।

बाबा प्रीतम सिंह को ठहराया जिम्मेदार

गुरनाम सिंह के पिता सरदार लक्ष्मन सिंह का कहना है कि राजा पर केस दर्ज कराने के लिए बाबा प्रीतम सिंह की सहमति थी, लेकिन मेरे बेटे पर दवाब बनवाकर जबरन राजीनाम लिखवाया, उनका बेटा शनिवार से लापता है। इस संबंध में लक्ष्मन सिंह ने थाना सिकंदरा में तहरीर दी है और पूरे मामले का जिम्मेदार बाबा प्रीतम सिंह को बताया है।

कौन है राजा सिंह

जानकारी के अनुसार राजा सिंह पहले गुरु का ताल में सेवादार का काम करता था। 12-13 साल पहले सिकंदरा करकुंज के पास की भूमि के विवाद में गुरु का ताल के लोगों का विवाद हुआ था। इस विवाद में राजा सिंह की भूमिका काफी सुर्खियों में रही। इसके बाद वह अच्छे खासे रसूख में आ गया और देखते ही देखते काफी दौलत भी कमा ली। जानकारी के अनुसार राजा सिंह के पास कई गाडिय़ां हैं जिन्हें वह ट्रांसपोर्ट पर चलवाता है। गुरु का ताल की पार्किंग का काम भी उसी का बताया जाता है। 3-4 साल पहले उसे गुरु का ताल से बेदखल कर दिया गया था।


from https://ift.tt/QCm82Yp

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन