बालियान के वीडियो पर उठे सवाल, बनियान में सांसद और बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा, डिजास्टर टूरिज्म तो नहीं?

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर इन दिनों बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहा है। नदियों में पानी बढ़ने और क्षेत्र में बाढ़ के बाद जनप्रतिनिधियों के दौरे इलाकों में शुरू हो गए हैं। इस क्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान भी बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान वे फसलों को बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए खेतों में उतर गए। बनियान पहने बालियान जैसे ही खेतों में उतरे, उनके साथ चल रहे समर्थक भी उतर गए। वीडियो बनने लगा। चेहरे पर मुस्कान लिए बाढ़ग्रस्त लिए इलाकों का जायजा ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आपदा के इस माहौल में सांसद के वीडियो पर सवाल उठाए जाने लगे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो के साथ लोग सवाल उठा रहे हैं कि खेतों में फसल तो नहीं दिख रही। वोट की फसल काटने की जु्गत जरूर दिख रही है। लोग बाढ़ से परेशान हैं और सांसद डिजास्टर टूरिज्म में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर सांसद समर्थकों की ओर से इन सवालों पर विरोधियों को जवाब भी दे रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के धान रोपाई वाले मामले की भी लोगों ने चर्चा करनी शुरू कर दी।

क्या पहले से थी प्लानिंग?

सांसद के वीडियो को देखने के बाद सवाल यह उठाया जा रहा है कि क्या खेतों में उतरने की प्लानिंग पहले से थी। इस पूरे मामले पर उनकी आलोचना हो रही है। दरअसल, मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के कसौली गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। मामले की जानकारी सांसद को दी गई तो वे दल-बल के साथ वहां पहुंच गए। जलमग्न इलाकों का दौरा करते समय केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कपड़े उतार दिए। खेत में पानी के बीच पहुंचकर किसानों के नुकसान का आकलन किया। संजीव बालियान को ऐसा करता देख उनके साथ चल रहे लोगों ने भी कपड़े उतारे। वे खेत में सांसद का हाथ पकड़े चल रहे थे, ताकि उन्हें किसी प्रकार का नुकसान न हो। साथ ही, इस दौरान वीडियो बनने लगा। सबके चेहरे पर मुस्कान दिख रही थी। इस पर सवाल खड़ा किया जा रहा है।

30 गांवों तक पहुंचा है बाढ़ का पानी

मुजफ्फरनगर में सोलानी नदी के खादर क्षेत्र में बाढ़ का असर लगातार दिख रही है। करीब 30 गांव के लोगों का बाढ़ की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी घुसने के कारण लोगों को अपने मकानों की छतों पर डेरा जमाना पड़ा है। लोग बाढ़ के पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। फसलें खराब हो गई है। बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ता दिख रहा है। प्रशासन की ओर से बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत वितरण कार्य शुरू कराया है।

ग्रामीणों से मिलने पहुंचे सांसद

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बाढ़ग्रस्त इलाकों में जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित दुधली और बुड्ढाखेड़ा गांव का दौरा किया। इन इलाकों तक पहुंचने के लिए रास्ते नहीं थे। सड़क टूट गया था। कई फीट पानी भरा होने के कारण सांसद को पैदल चलना पड़ा। कुछ दूर तक वे ट्रैक्टर की मदद से गए। नदी के पानी को पार करते हुए कसौली मार्ग से वे गांवों तक पहुंचे। गांव के लोगों की समस्याओं को जाना और प्रशासन से समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया।


from https://ift.tt/efLMECz

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन