अरे! ये तो मुंबई से भी महंगा है, ऑटो से मात्र 500 मीटर जाने का ₹100 किराया, ये सीईओ भी रह गया हैरान

नई दिल्ली: मुंबई स्थित एक कंपनी के सीईओ को बेंगलुरु (Bengaluru) में ऑटो से सिर्फ 500 मीटर की राइड के 100 रुपये देने पड़ गए। न्यूरलगैरेज के सह-संस्थापक और सीईओ मंदार नाटेकर () ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर किया है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसपर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। इधर सीईओ (Mandar Natekar) ने ऑटो के मीटर की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा है कि यह बेंगलुरु में सबसे सजावटी चीज है। यह इतना महंगा है कि इसका इस्तेमाल कभी नहीं होता है। मंदार नाटेकर के मुताबिक, मुंबई में करीब 9 किलोमीटर का किराया 100 रुपये है। सीईओ मंदार नाटेकर हाल ही में बेंगलुरु में थे और उन्हें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि बेंगलुरु में ऑटो चालक मीटर रीडिंग के मुताबिक शुल्क नहीं लेते हैं। नाटेकर ने ट्विटर पर अपना अनुभव साझा किया और कहा कि उन्होंने 500 मीटर के लिए सिर्फ 100 रुपये का भुगतान किया है।

वायरल हो रही पोस्ट

न्यूरलगैरेज के सह-संस्थापक और सीईओ मंदार नाटेकर (Mandar Natekar) की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे अभी तक 21 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस पोस्ट को 184 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। मंदार नाटेकर ने एक और ऑटो की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि ये सज्जन एक अलग ही दौड़ में हैं। इन्होंने ऑटो में मीटर लगाने की भी जहमत नहीं उठाई है।

लोग भी हो रहे हैरान

मंदार नाटेकर की पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। 500 मीटर की राइड के सौ रुपये किराये वाली बात पर बहुत से लोग हैरान हैं। कुछ लोगों ने कमेंट में लिखा है कि यह ठीक नहीं है। किराया मीटर के हिसाब से ही लिया जाना चाहिए। ऑटो में मीटर जरूर लगे होने चाहिए।


from https://ift.tt/FjsZVLm

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन