समुद्री तूफान में 165 साल पहले डूबा था 'सोने का जहाज', जानें कैसे आज तक लोगों को बना रहा अरबपति

दक्षिणी कैरोलिना: सन् 1857 में दक्षिण कैरोलिना के तट पर एक जहाज डूब गया था। इस डूबे हुए जहाज पर कई किताबें लिखी गईं और इस पर फिल्‍म भी बनी। 165 साल बाद इस जहाज पर मौजूद खजाने की नीलामी की गई। बताया जा रह है कि अब तक कई करोड़ों डॉलर की कीमत वाला सोना बेचा जा चुका है। यह पहला मौका था जब मध्‍य अमेरिका में इस तरह का कोई खजाना मिला और यह सोने से भरा हुआ था। इस जहाज को 'सोने के जहाज' के तौर पर जाना जाता है। इसकी कहानी भी काफी दिलचस्‍प है। 425 लोगों की मौत सोने का यह जहाज जो एक स्टीमशिप था 12 सितंबर 1857 को पनामा से न्यूयॉर्क शहर जा रहा था। इस जहाज को एसएस अमेरिका या एस सेंट्रल अमेरिका के तौर पर जानते थे। तभी रास्ते एक तूफान की वजह से डूब गया। सैन फ्रांसिस्को से दूसरे जहाज पर यात्रा करने और ट्रेन लेने के बाद भी ज्‍यादातर यात्री इस जहाज पर सवार हो गए थे। ये यात्री मध्‍य अमेरिका से जहाज पर चढ़े थे। तूफान में डूबे इस जहाज में करीब 425 लोगों की जान चली गई थी। जबकि 153 लोगों को बचा लिया गया था। एक सदी से भी ज्‍यादा समय तक यात्रियों का सामान जिनमें कुछ तिजोरियों और बड़े-बड़े संदूक थे, इसमें बंद थे। यह खजाना अटलांटिक महासागर की सतह से 7200 फीट नीचे ठंडी, ऑक्सीजन-रहित जगह पर सुरक्षित था। अरबों डॉलर का सोना एस सेंट्रल अमेरिका को उस समय लोगों ने कहा। यह दरअसल एक एक 280 फुट लंबा साइडव्हील स्टीमर था जो 1850 के दशक के दौरान मध्य अमेरिका और अमेरिका के पूर्वी तट के बीच ऑपरेट होता था। इस जहाज को असल नाम जॉर्ज लॉ था जिसे न्यूयॉर्क के जॉर्ज लॉ के नाम पर रखा गया था। जिस समय जहाज डूबा था उस समय जहाज पर लदे सोने की कीमत करीब 2,000,000 डॉलर थी। आज, यह करीब 300,000,000 डॉलर के बराबर है। इस जहाज को जब तलाशा गया था तो उस समय 7,000 से ज्‍यादा सोने के सिक्के बरामद किए गए थे।उस दौर की झलक एक अंडरवाटर रिकवरी मिशन के जरिए खजाने को तलाशा गया था। मिशन के लीड साइंटिस्‍ट बॉब इवांस ने कहा था कि वस्तुएं भले ही देखने में सामान्‍य लगें लेकिन इनसे उस दौर की एक झलक मिलती है। उन्‍होंने कहा था कि जहाज के मिलने से पता लगता है कि सोने के क्षेत्र के मजदूर और सैन फ्रांसिस्‍को की हाई सोसायटी के यात्रियों और क्रू का आम जीवन कैसा था। इवांस ने बताया था कि जिस समय जहाज डूबा, उस दौर को अमेरिकी इतिहास में काफी हद तक भुला दिया गया। ऐसा इसलिए हुआ था क्‍योंकिइसके कुछ ही वर्षों बाद ही गृह युद्ध छिड़ गया। इस जहाज पर मिली चीजों की निलामी में कुछ चीजें तो एक मिलियन डॉलर की की बिकीं थी।


from https://ift.tt/2u8wXsj

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन