एनआईए ने ISIS के मॉड्यूल का किया खुलासा, जबलपुर में 13 स्थानों पर छापा, तीन गिरफ्तार

जबलपुरः ने शनिवार को से जुड़े मॉड्यूल का खुलासा किया है। एमपी पुलिस की एंटी-टेरर स्कवॉड के साथ एक अभियान के बाद एनआईए ने जबलपुर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में सैयद मामूर अली, मोहम्मद आदिल खान और मोहम्मद शाहिद शामिल हैं। जांच एजेंसी को उनके पास से धारदार हथियार, कारतूस, कई दस्तावेज और डिजिटल डिवाइसेज मिले हैं। एनआईए ने एटीएस के साथ शुक्रवार रात और शनिवार को जबलपुर में 13 स्थानों पर छापेमारी की थी। गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों को भोपाल में एनआईए की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। एनआईए ने 24 मई को मोहम्मद आदिल खान के खिलाफ केस दर्ज किया था। आईएसआईएस से जुड़ी गतिविधियों को लेकर आदिल खान पिछले साल अगस्त से ही एनआईए की राडार पर था। आदिल और उसके सहयोगियों पर सोशल मीडिया तथा दावा कार्यक्रमों के जरिए आईएसआईएस के प्रोपगेंडा का प्रचार करने का आरोप है।मॉड्यूल से जुड़े लोग देश में हिंसा फैलाने के इरादे से अपनी गतिविधियां संचालित करते थे। एनआईए की ओर से जारी बयान के मुताबिक मॉड्यूल की बैठकें स्थानीय मस्जिदों और घरों में होती थीं। इन बैठकों में वे आतंकी गतिविधियों की योजना बनाते थे।एनआईए की जांच में पता चला कि तीनों आरोपी आईएसआईएस के लिए फंड इकट्ठा करने, हथियार जमा करने और युवाओं का ब्रेन वॉश कर उन्हें अपने समूह में जोड़ने का काम करते थे। सैयद मामूर अली ने फिसबिलिल्लाह नाम का एक समूह बनाया था। वह इसी नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप भी चला रहा था। वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध हथियार हासिल करने की कोशिश कर रहा था। इसके लिए उसने जबलपुर में अवैध हथियारों के एक सौदागर से संपर्क किया था।आदिल भी जबलपुर में इसी तरह का एक ग्रुप संचालित करता था। उनकी योजना स्थानीय स्तर पर एक संगठन बनाने की थी जो भारत के खिलाफ जिहादी गतिविधियों को अंजाम दे। आदिल सोशल मीडिया पर कई चैनल्स भी चलाता था। इने जरिए वह युवाओं को आईएसआईएस से जुड़ने के लिए प्रेरित करता था। वहीं, तीसरा गिरफ्तार शख्स शाहिद अवैध रूप से हथियार हासिल करने की कोशिश कर रहा था। वह पिस्टल, आईईडी और ग्रेनेड हासिल करना चाहता था जिससे भारत के खिलाफ हिंसक वारदातों को अंजाम दे सके।


from https://ift.tt/SYx2gj3

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन