मारो चाहे पीटो, कुछ भी करो, साहिल को सजा जरूर मिलनी चाहिए...साक्षी के हत्यारे की हरकत से बुआ शर्मसार
बुलंदशहर: दिल्ली में हुए के मामले में अब लव जिहाद का मामला सामने आ रहा है। हत्या के मामले में राजनीति भी तेज हो गई है। आरोपी को लेकर बुलंदशहर में रह रही बुआ और उसके बेटे ने आरोपी को फांसी की सजा की बात कही है। साक्षी की हत्या करने के बाद बुलंदशहर के थाना पहासू के अटेरना गांव में रविवार देर रात 2 बजे साहिल पहुंचा था। अपनी बुआ के परिवार वालों को आरोपी ने बताया कि वह शादी में आया था। रात को रुकेगा, जब वह सुबह उठा तो उसने नाश्ता भी नहीं किया और वह परेशान नजर आ रहा था। सोमवार को दोपहर 2 बजे गांव में दिल्ली पुलिस पहुंच गई। आरोपी साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और पहासू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। मंगलवार को साक्षी हत्याकांड मामले में आरोपी साहिल की बुआ के बेटे अमन ने कहा कि जैसे साहिल ने साक्षी की हत्या की है। ऐसे ही उसको सजा होनी चाहिए।
कुछ भी करो....उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए- साहिल बुआ
शम्मो ने कहा कि जो कुछ उसने (साहिल ने) किया है, उसकी सजा उसे मिलनी ही चाहिए। हम तो हाथ जोड़कर कह रहे हैं सजा चाहे कुछ भी हो, चाहे उसे मारो, पीटो या चाहे फांसी दे दो या कुछ भी करो...उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए। हमें उससे कोई मतलब नहीं है। जब उसने साक्षी के साथ ऐसा किया है तो कल हमारे साथ भी, वह कुछ भी कर सकता है। कल को साहिल मेरी बेटी के साथ भी कुछ भी कर सकता है। कलावा पहनना और रुद्राक्ष की माला पहनना यह तो हमारे धर्म के लिए बदनामी कराने जैसा है।अटरेना गांव में बुआ का घर
दिल्ली पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय आरोपी साहिल को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया। बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि साहिल बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र के अटरेना गांव में अपनी बुआ के यहां आया था, जहां से उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया।खरीदारी के समय की हत्या
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी और साक्षी के बीच ‘प्रेम संबंध’ थे, लेकिन शनिवार को उनमें झगड़ा हो गया था। उनके अनुसार, लड़की रविवार शाम को अपनी सहेली की बेटी के जन्मदिन की पार्टी के लिए खरीदारी करने गई थी, तभी घनी आबादी वाले इलाके में आरोपी ने उसे रोक कर उस पर हमला कर दिया। इस घटना का लगभग 90 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है, जिसमें आरोपी एक हाथ से लड़की को दीवार की तरफ धकेल कर बार-बार उस पर चाकू से वार करता नजर आ रहा है।from https://ift.tt/EPLW5Tc
Comments
Post a Comment