सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी भी हुई महंगी, जानिए कहां पहुंच गए हैं भाव

नई दिल्ली : सोने-चांदी की कीमतों () में सोमवार को तेजी देखने को मिली है। सोने के घरेलू वायदा भाव () बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जून 2023 की डिलीवरी वाला सोना सोमवार दोपहर 0.17 फीसदी या 100 रुपये की तेजी के साथ 59,453 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा, 4 अगस्त 2023 की डिलीवरी वाला सोना सोमवार दोपहर 0.06 फीसदी या 36 रुपये की उछाल के साथ 59,596 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वैश्विक स्तर पर भी सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार दोपहर तेजी देखने को मिली है।

चांदी की कीमतों में भी उछाल

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी सोमवार दोपहर तेजी देखने को मिली है। 5 जुलाई 2023 की डिलीवरी वाली चांदी सोमवार दोपहर 0.35 फीसदी या 252 रुपये की बढ़त के साथ 71,481 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में सोमवार दोपहर बढ़त देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.17 फीसदी या 3.30 डॉलर की बढ़त के साथ 1966.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.09 फीसदी या 1.75 डॉलर की बढ़त के साथ 1948.21 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक हाजिर भाव सोमवार दोपहर 0.56 फीसदी या 0.13 डॉलर की बढ़त के साथ 23.49 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 0.28 फीसदी या 0.07 डॉलर की बढ़त के साथ 23.37 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।


from https://ift.tt/thsUiIa

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन