SP का नारा था, खाली प्लॉट हमारा है... अयोध्या में ब्रजेश पाठक का बड़ा हमला, आजम पर भड़के
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में अपराध और माफियाओं के खिलाफ चलने वाले अभियानों पर भारतीय जनता पार्टी एक मुद्दा बनाने में जुटी हुई है। अयोध्या में भी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने योगी सरकार में माफियाओं के अभियानों पर करारा हमला बोला। मणिरामदास छावनी के हाल में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में डिप्टी सीएम ने कहा कि तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान सपाईयों का नारा था कि खाली प्लाट हमारा है। माफिया उस काल में गाड़ियों के काफिले के साथ दस-दस बंदूकें लेकर चलते थे। सपा ने अपने शासनकाल में प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने का कार्य किया था। उस समय एक हजार से अधिक दंगे हुए। उन्होंने योगी सरकार की तारीफ में कहा कि आज अपराधी तख्ती लगाकर घूम रहे है कि हमको गिरफ्तार कर लो, हम गुंडागर्दी नहीं करेंगे।ब्रजेश पाठक ने सपा को घेरते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव में वे लोग भी चुनाव मैदान में हैं, जिन पर अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाने का आरोप लगा था। इस चुनाव में जनता उनकी जमानत जब्त कराने का काम करेगी। नागरिक सुविधाओ का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि आज हर घर को पानी मिल रहा है। गरीबों को आवास, शौचालय गैस और विद्युत कनेक्शन मिला है। यूपी के सभी जनपदों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। उन्होंने रामपुर के पूर्व विधायक आजम खान के ताजा बयान पर भी करारा हमला बोला।
सांसद ने गिनाई उपलब्धि
सांसद लल्लू सिंह ने इस मौके पर कहा कि परियोजनाओं की श्रृंखलाओं के माध्यम से केंद्र प्रदेश सरकार रामनगरी अयोध्या का विकास कर रही है। योजनाओं लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को मिला है। इससे आम जनता में उत्साह का माहौल है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। हम सबका साथ सबका विकास के पथ चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने अयोध्या की तमाम विकास योजनाओं को गिनाया। महंत त्रिपाठी ने कहा कि दूसरी सरकारों में अयोध्या 50 से 100 करोड़ की योजनाओं के लिए तरसता था। वर्तमान सरकार ने यहां 32 हजार करोड़ की परियोजनाएं दी है। अयोध्या के नागरिकों के लिए दास बनकर समाज की सेवा करना यही मेरी साधना और तपस्या है। नगर निगम चुनाव संयोजक कमलेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पार्षद प्रत्याशी संध्यामणि त्रिपाठी समेत अयोध्या के संत, महंत एवं प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रही।अहंकार तो रावण का नहीं चला, आजम क्या चीज
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अयोध्या में आजम खान के बयान पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अहंकार रावण का नहीं चला, आजम खान क्या चीज हैं। भाजपा को आम जनता का आशीर्वाद जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रचंड बहुमत से प्रदेश भर में कमल खिलेगा। रामपुर में लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव बीजेपी जीत चुकी है। मुख्तार अंसारी बंधु की सजा पर डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों में भय है। सभी मुकदमों में अभियोजन पक्ष की तरफ से कड़ी पैरवी की जा रही है। अपराध करने वालों को अदालत के माध्यम से पैरवी कर सबको सजा दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।from https://ift.tt/4P8zFlB
Comments
Post a Comment