नेताओं में लालू यादव बनाते हैं सबसे लजीज खाना, दिल्‍ली रहने पर खूब खिलाते थे, राहुल गांधी ने बताया

नई दिल्‍ली: कांग्रेस नेता को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के हाथों का बना खाना खूब पसंद है। कुनाल विजयकर के साथ बातचीत में राहुल ने यह राज खोला। दिल्‍ली के एक रेस्‍तरां में बैठकर बात करते हुए राहुल ने बताया कि अब तो नहीं, लेकिन जब लालू दिल्‍ली में रहते थे तब उनके हाथ का स्वाद चखने को मिलता था। राहुल को साउथ इंडियन कुजीन पसंद है। वह पंजाबी खाने के भी शौकीन हैं। छोले-भटूरे खाते हुए राहुल ने बताया कि उन्‍होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इसे बनाना भी सीखा। राहुल के लिए खाना कौन बनाता है? सवाल पर राहुल ने कहा कि वह, उनकी बहन और मां, सब अलग-अलग रहते हैं। ऐसे में ज्‍यादातर वक्‍त या तो वह अपनी मां के पास जाते हैं या बहन के। कभी-कभी वह अपने घर में खाते हैं। खुद के लिए ऑमलेट जैसा कुछ बनाते हैं।फिर राहुल गांधी पुरानी दिल्‍ली के जामा मस्जिद इलाके में पहुंचे। यहां उन्‍होंने 'मोहब्‍बत का शर्बत' पिया। तंदूरी चिकन खाते-खाते राहुल सदियों पुराने इतिहास की बातों में खो गए। आज अपना आधिकारिक बंगला सौंप देंगे राहुलमानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को अपने आधिकारिक आवास से अपना सारा सामान ले गए। सूत्रों ने कहा कि वह 22 अप्रैल को 12, तुगलक लेन बंगला लोकसभा सचिवालय को सौंप देंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को दो साल की सजा सुनाई गई थी। सासंद के रूप में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उनसे 22 अप्रैल तक परिसर खाली करने के लिए कहा गया था। राहुल ने 14 अप्रैल को कुछ निजी सामान बंगले से हटा लिया था। उन्होंने शुक्रवार शाम अपने बचे हुए सामान को उस बंगले से हटा दिया। एक ट्रक को उनके सामान के साथ इमारत से बाहर जाते देखा गया। वह करीब दो दशक से इस बंगले में रह रहे थे।


from https://ift.tt/VNcHmDw

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन