नोएडा बॉटनिकल गार्डन तक चलेगी बस, ग्रेटर नोएडा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में नए क्षेत्रों को बस सेवा से जोड़ा गया है। जेवर विधानसभा क्षेत्र में बस सेवा की मांग लंबे समय से चल रही थी। स्थानीय लोगों को सार्वजनिक परिवहन नहीं होने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इस मामले को स्थानीय स्तर पर कई बार उठाया गया। यमुना अथॉरिटी के समक्ष भी मसला उठा। इसको लेकर कई बार विधायक तक बात पहुंचाई गई। विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरे होने के मौके पर शनिवार को बस सेवा की शुरुआत की गई।जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने तीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यीडा के नए कार्यालय से बसों को रवाना किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जुटे। उन्होंने इसके लिए विधायक और यमुना अथॉरिटी को बधाई दी। परिचालन शुरू किए जाने के दौरान जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के कस्बे और सेक्टरों में रहने वाले लोगों को इससे फायदा होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर सरकार के स्तर पर लगातार कार्य किया जा रहा है। बस सर्विस भी लोगों की परेशानी को कम करने में सहायक होगी। यमुना अथॉरिटी की ओर से बस सेवा का परिचालन शुरू किया गया है। बसें जेवर विधानसभा क्षेत्र के कस्बे और सेक्टरों मैं निर्धारित रूटों पर चलेंगी। अथॉरिटी की ओर से विभिन्न रूटों का निर्धारण किया गया है। बस परिचालन शुरू होने से दैनिक यात्रियों और छात्रों को लाभ मिलेगा। जेवर के कस्बे और सेक्टरों से ये बसें नोएडा बॉटनिकल गार्डन तक जाएंगी। सरकार के स्तर पर सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देकर शहर में सड़कों पर वाहनों के लोड को कम करने की योजना है।


from https://ift.tt/MwUq1hs

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन