भारत के राहुल और पाकिस्तान के इमरान में क्या-क्या कॉमन? सत्ता को चुनौती से लेकर आटे को 'लीटर' में तौलने तक

इस्लामाबाद : इमरान खान, वर्तमान में पाकिस्तान के विपक्ष का सबसे बड़ा चेहरा जो सत्ता से बेदखल होने के बाद भी सुर्खियों में है। विवाद ही सही लेकिन पिछले साल अप्रैल में प्रधानमंत्री की कुर्सी छिनने के बाद इमरान हमेशा चर्चा में रहे। कुछ लोग इमरान खान और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'राजनीतिक तुलना' करते हैं जो भारतीय विपक्ष में सबसे बड़ा नाम है। पाकिस्तान के मशहूर पत्रकार हामिद मीर ने अपने एक लेख में दोनों राजनेताओं की तुलना की है। उनके लेख के एक अंश से जानने की कोशिश करते हैं कि इमरान खान और राहुल गांधी में क्या कॉमन है?इंडिया टुडे के लिए अपने ओपिनियन में हामिद मीर लिखते हैं, 'इमरान खान और राहुल गांधी में क्या समानता है? पिछले साल जब दोनों विपक्षी नेताओं ने आटे को लीटर में मापा तो पाकिस्तान और भारत में कुछ लोगों ने उनकी आपस में तुलना शुरू कर दी।' उन्होंने लिखा, 'उन दोनों में कई चीजें एक जैसी हैं। इमरान अच्छी उर्दू बोल सकते हैं लेकिन उसे ठीक से पढ़ नहीं सकते। भारतीय मीडिया में आई कुछ खबरों के मुताबिक राहुल संसद में हिंदी पढ़ने के लिए रोमन लिपि का इस्तेमाल करते हैं।'

इमरान और राहुल में एक जैसा क्या?

हामिद मीर ने आगे लिखा, 'इमरान ऑक्सफोर्ड से पढ़े हैं और राहुल कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं। इमरान को पिछले साल पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया था। राहुल को भी हाल ही में गुजरात की एक अदालत की ओर से दोषी ठहराए जाने के बाद संसद से अयोग्य करार दे दिया गया है। इमरान को एक कार्यकाल के लिए अयोग्य ठहराया गया था और बाद में पाकिस्तानी अदालतों ने उन्हें उपचुनाव लड़ने की इजाजत दे दी। क्या राहुल को भी इमरान की तरह कोर्ट से राहत मिलेगी?'

'भारत और पाकिस्तान की तुलना नहीं'

अपने लेख में पाकिस्तानी पत्रकार ने लिखा, 'हम इमरान खान की राजनीति की तुलना राहुल गांधी से कर सकते हैं लेकिन हम पाकिस्तान और भारत के लोकतंत्र की तुलना नहीं कर सकते हैं।' उन्होंने लिखा कि भारत ने सिर्फ एक आपातकाल देखा जो राहुल गांधी की दादी ने लगाया था। लेकिन पाकिस्तानियों ने कुल 33 साल तक चार मार्शल लॉ का सामना किया। पाकिस्तानी अदालतें हमेशा सैन्य तानाशाहों के हुक्म के आगे झुकती रही हैं।


from https://ift.tt/1al7vL9

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन