'मैं सिरफिरा पति हूं' भरी महफिल में ये क्या बोल गए अरविंद केजरीवाल, पढ़िए पूरी बात

नई दिल्ली: 'मेरी पत्नी को सिरफिरा पति मिला है और वो आज तक उसके साथ निभा रही है।' एबीपी के आइडियाज ऑफ इंडिया समिट 2023 में पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने संघर्ष से जुड़े कई मजेदार किस्सों का जिक्र किया। उनसे जब पूछा गया कि वह अपने राजनीति सफर की कामयाबी का श्रेय किसे देना चाहते हैं तो उन्होंने कहा 'मैं अपनी पत्नी और माता-पिता का शुक्रिया करना चाहता हूं, क्योंकि उन्हें हर पल मेरा साथ दिया।' उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल का जिक्र करते हुए कहा, मेरी पत्नी को सिरफिरा पति मिला है, जिसके साथ हो आजतक निभा रही है।'

'दो महीने तक पत्नी ने नहीं की कोई बात'

सीएम अरविंद केजरीवाल ने एबीपी के आइडियाज ऑफ इंडिया समिट में बताया कि उन्होंने साल 2000 में परिवर्तन वेबसाइट शुरू की थी। करीब दो से तीन साल विद आउट पे छुट्टी पर रहा, फिर लगा कब तक ऐसा चलेगा। इसके बारे में पत्नी को पता था लेकिन मैं इस्तीफे की बात उन्हें नहीं बता सका इसलिए चुपचाप इस्तीफा देकर आ गया। केजरीवाल ने कहा, 'मैंने जिस क्लर्क को इस्तीफा दिया था वह मेरी पत्नी के अंडर काम कर रहा था, उन्होंने मेरी पत्नी को इस्तीफे की बात बता दी। जब पत्नी को किसी और से मेरे इस्तीफे की बात पता चली तो उन्होंने मुझसे दो महीने तक कोई बात नहीं की।' सीएम केजरीवाल ने कहा कि 'नौकरी से लेकर राजनीति तक परिवार ने मेरा साथ निभाया है। केजरीवाल ने कहा 'किसी को यकीन नहीं था कि अन्ना आंदोलन इतना बड़ा होगा।'

'हम सब को एक-दूसरे से सीखना होगा'

परिवारिक सवालों से अलग जब उनसे पूछा गया कि वह आम आदमी पार्टी को कहां देखते हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि, हमने अच्छा काम किया है। लेकिन कभी हर राज्य मेें चुनाव जीतने की कोई इच्छा नहीं रखी। मैंने भगवान से एक चीज मांगी है कि मुझे तब तक मौत ना आए जब तक मैं भारत को नंबर वन देश ना देख लूं। उन्होंने कहा कि एक राज्य के एक अच्छे कार्यों से दूसरे राज्य सीख सकते हैं। केजरीवाल बोले वह शिक्षा, सड़क और बिजली आदि मुद्दों पर बीजेपी और कांग्रेस को भी सिखाने को तैयार हैं।


from https://ift.tt/kmPLrZf

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन