बढ़ा झगड़ा...एलजी का कोई आदेश आए तो मंत्री को दें जानकारी, दिल्ली सरकार ने अधिकारियों से कहा

नई दिल्ली : केजरीवाल सरकार और दिल्ली के एलजी के बीच तकरार बढ़ती ही जा रही है। केजरीवाल सरकार ने अफसरों से कहा है कि सीधे एलजी से कोई आदेश न लें। इसके साथ ही सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभाग सचिवों को पत्र लिखकर ट्रांजैक्शन ऑफ बिजनेस रूल्स का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। सचिवों को निर्देशित किया गया है कि एलजी से प्राप्त किसी भी सीधे आदेश की सूचना प्रभारी मंत्री को दें। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि एलजी की ओर से सचिवों को सीधे आदेश जारी करना संविधान और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन है। सिसोदिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के नियम 49 व 50 का उल्लंघन कर चुनी हुई सरकार को दरकिनार कर उप सचिवों को उपराज्यपाल आदेश जारी कर रहे हैं। एलजी के ऐसे अवैध सीधे आदेशों को लागू करना ट्रांजैक्शन ऑफ बिजनेस रूल्स (TBR)के नियम 57 का उल्लंघन माना जाएगा।दिल्ली सरकार और एलजी वीके सक्सेना के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही। पिछले कुछ समय से दिल्ली के मुख्यमंत्री और एलजी विनय कुमार सक्सेना आमने-सामने हैं। अभी हाल ही में एलजी और सीएम केजरीवाल के बीच ट्विटर वॉर देखने को मिला। कानून व्यवस्था पर एलजी की एक मीटिंग के बाद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर तंज कसा था जिसके बाद एलजी की ओर से भी जवाब दिया गया था।


from https://ift.tt/jBCw4TL

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन