कभी सांप को जम्हाई लेते हुए देखा है, यह वीडियो देखिए, दंग रह जाएंगे

नई दिल्ली: अगर हम आपसे कहें कि क्या सांप को जम्हाई लेते देखा है? आप सोचेंगे कि ये कैसा सवाल है। मन में आ सकता है कि क्या इंसानों की तरफ मुंह फैलाकर यह जहरीला जीव भी जम्हाई लेता है? ये शंकाएं मन में आ रही हैं तो आज इसका समाधान हो जाएगा। एक ऐसा वीडियो आगे आप देख सकते हैं जिसमें सांप बड़ी तेजी से शोर करते हुए जम्हाई लेता दिखाई देगा। वैसे, हम पहले ही बता दें कि अगर सांप देखने से ही आपको डर लगता है तो केवल खबर पढ़िए और वीडियो क्लिक न करें। सांप की आवाज डरा देगी16 सेकंड के वायरल वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बहुत से लोगों ने वीडियो देखने के बाद इसे डरावना भी बताया है। आपको यह डरावनी फिल्मों का बैकग्राउंड स्कोर लग सकता है। वीडियो में दिखता है कि सांप अपने मुंह को धीरे-धीरे खोल रहा है और शोर बढ़ता जा रहा है। 10 सेकंड के बाद पूरी तरह से मुंह खुला हुआ दिखाई देता है। ऐसा लगता है कि यह कुछ निगलने वाला है। कैमरे के सामने इस तरह का दृश्य बहुत कम देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखने के बाद कुछ लोग डरने की बात करने लगे तो कुछ ने मौज लेते हुए बिल्ली और दूसरे जानवरों की जम्हाई वाली तस्वीरें-मीम्स शेयर करने शुरू कर दीजिए। खैर, अगर आप देखकर सांप की खतरनाक जम्हाई को महसूस करना चाहते हैं तो आगे देख सकते हैं। बच्चे या कमजोर दिलवाले इससे डर सकते हैं तो वे इसे न ही देखें। वैसे, आमतौर पर भोजन से पहले और बाद में या लंबे समय तक आराम करने के बाद सांप जम्हाई लेता है। कभी-कभी अंदर से कुछ बीमारी होने पर भी सांप जम्हाई लेकर ज्यादा हवा अंदर खींचते हैं। कुछ अजगर भी ऐसा करते हैं। हां, एक बात तय हैं कि इंसानों की तरह थकने के बाद सांप कभी भी जम्हाई नहीं लेते हैं।


from https://ift.tt/LUOpS7x

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन