'इश्क कमीना'...रूठे प्रेमी से नाराज प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम, बिहार के दानापुर की ये कहानी आपको हैरान कर देगी
पटना: इश्क कमीना। जी हां, कई बार ये शब्द तब दिमाग में आता है जब प्रेम प्रसंग में कोई खौफनाक वारदात होती है। कुछ ऐसी ही घटना पटना से सटे दानापुर में हुई है। पुलिस के खुलासे के बाद लोग हैरान हैं। कोई ऐसा कैसे कर सकता है। घटना की वजह इतनी सामान्य है कि पुलिस भी हैरान है। गुस्सा, नाराजगी और प्यार ये इंसान के स्वभाव के मुख्य पहलू हैं। कोई इंसानी स्वभाव से आहत होकर इस तरह का फैसला ले ले। ऐसा कैसे हो सकता है। सबसे पहले आपको हम पूरी कहानी बताते हैं। इस घटना में प्रेमिका प्रेमी के नाराज होने से इतनी आहत हो गई कि उसने सुपारी किलर को हायर कर लिया। प्रेमिका अपने प्रेमी के रूठने से नाराज हो गई। प्रेमी ने प्रेमिका से बातचीत बंद कर दी थी। फिर क्या था प्रेमिका ने एक ऐसा फैसला लिया जिसके बारे में सुनकर हर कोई अचंभित है।
हत्या के लिए दी सुपारी
दानापुर में दो दिन पहले भूसौला इलाके में ट्रैक्टर चालक पवन राम की हत्या हो गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पटना पश्चिमी के सिटी एसपी राजेश कुमार ने इस हत्याकांड का परत-दर-परत खुलासा किया। सिटी एसपी ने बताया कि 21 फरवरी की सुबह उसरी-सरारी मार्ग पर पाटली ग्रामी के पास ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां देखा कि एक व्यक्ति ट्रैक्टर पर बैठा है। उसके सिर में गोली मारी ग ई है। पुलिस ने वहां मौजूद मथुरा राम के बयान पर शाहपुर थाना कांड सं0-124 / 23 दर्ज किया। उसके बाद पुलिस ने हत्या की वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें सूरज कुमार, लालकोठी दानापुर, नवीन कुमार अकलुचक शाहपुर, गोविंद कुमार, सगुना और प्रिंस कुमार, नया टोला दानापुर को गिरफ्तार किया।प्रेमिका ने कराई हत्या
आरोपी सूरज कुमार ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसकी मौसी रानी कुमारी मृतक पवन राम से बातचीत करती थी। दोनों का मिलना-जुलना था। कुछ दिनों से पवन राम ने उसकी मौसी से बातचीत बंद कर दिया था। उसके बाद उसकी प्रेमिका रानी ने सूरज से संपर्क साधा। रानी ने सूरज को सुपारी दी। पवन की हत्या करने को कहा। उसके बाद सूरज, राहुल और प्रिंस कुमार इस हत्या के लिए तैयार हो गए। रानी ने सौदा एक लाख में तय किया। साथ ही एडवांस के रूप में बीस हजार रुपये दिये। उसके बाद नवीन कुमार और गोविंद कुमार ने दो पिस्तौल किराये पर लिए। घटना के दिन आरोपियों ने पवन कुमार को बालू गिराने के बहाने सुनसान इलाके में बुलाया। उसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या में दो पिस्तौल का प्रयोग किया गया। एक पिस्तौल को आरोपियों ने गंगा में फेंक दिया। पुलिस ने एक पिस्तौल को बरामद कर लिया है। पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।from https://ift.tt/hL2fn4M
Comments
Post a Comment