फ्रिज ठीक करने को बुलाया, फिर बोली- 5 लाख दो वरना रेप केस में फंसा दूंगी
पलवल: दिल्ली से सटे हरियाणा के पलवल में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रेप केस में फंसाने की धमकी देकर एक महिला ने पांच लाख रुपये की डिमांड की। पीड़ित की शिकायत पर कैंप थाने की पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपी महिला उसकी गिरफ्त से दूर है।DSP सतेंद्र कुमार ने बताया कि एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने शिकायत की कि वह एसी और फ्रिज रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। करीब 20 दिन पहले पूनम नाम की महिला का फोन आया और उसने कहा कि फ्रिज काम नहीं कर रहा है। किसी मिकैनिक को भेजकर ठीक करवा दें। महिला के बताएं पते पर मिस्त्री जाकर फ्रिज ठीक करके आ गया। तीन-चार दिन बाद रात के करीब नौ बजे महिला का दोबारा फोन आया और कहा कि फ्रिज ठीक से काम नहीं कर रहा है इसे ठीक करवाएं। रात का समय होने पर मना करने के बाद भी लगातार फोन आने पर वह स्वयं फ्रिज ठीक करने चला गया। जब वह फ्रिज ठीक कर रहा था तो महिला ने उससे कहा कि पांच लाख रुपये दे दो वरना रेप के झूठे केस में फंसा दूंगी। उस समय वह चला आया और लेकिन महिला ने फोन करना जारी रखा। पूनम के अलावा कई महिलाओं के फोन आए, जिन्होंने खुद को महिला थाना में कर्मचारी बताया और रेप के केस में बंद करने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि अभी तक आरोपियों को अरेस्ट नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
from https://ift.tt/amhQHne
Comments
Post a Comment