पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पुल से खाई में गिरी तेज रफ्तार बस, भयानक सड़क हादसे में 39 की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस के पुल के खंभे से टकराकर खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बस कम से कम 48 यात्रियों को लेकर प्रांतीय राजधानी क्वेटा से सिंध प्रांत की राजधानी और मुख्य शहर कराची जा रही थी। यह बस पुल पर खंभे से टकरा गई और खाई में गिरने के बाद उसमें आग लग गई। लासबेला के सहायक आयुक्त हमजा अंजुम ने मीडिया को बताया कि यह दुर्घटना लासबेला इलाके में तेज गति के कारण हुई। उन्होंने बताया, 'बस लासबेला के पास 'यू-टर्न' लेते समय एक पुल के खंभे से टकरा गई और खाई में गिर गई तथा फिर उसमें आग लग गई।' अधिकारी ने बताया कि एक बच्चे और एक महिला सहित केवल तीन लोगों को जिंदा बचाया जा सका। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

घटनास्थल से बाहर निकाले जा रहे शव

अधिकारियों के अनुसार पुलिस और बचाव अधिकारी शवों को बाहर निकालने और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में ले जाने में लगे हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान में रविवार को तेज भूकंप ने भी लोगों को दहशत में डाल दिया। यह भूकंप बेहद तेज था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप के झटके इस्लामाबाद, खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब के कई हिस्सों में महसूस किए गए। फिलहाल भूकंप से हुए नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।(


from https://ift.tt/GgzwJFq

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन