हाईवे पर ट्रैफिक से घबराकर पुल से कूदे बेजुबान जानवर, 12 हिरणों की दर्दनाक मौत

सोलापुर: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार सुबह 12 हिरणों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा तब हुआ जब अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने एक पुल से छलांग लगा दी। सोलापुर पुलिस के मुताबिक जिले के सोलापुर-मंडरूप बाईपास रोड के पास एक पुल से कूदने के दौरान बारह हिरणों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सभी हिरणों के शव को हाईवे से दूर ले जाया गया। पुल से कूदने के बाद कई हिरण घायल हुए थे, बाद में उनकी मौत हो गई। स्थानी पुलिस के मुताबिक हिरणों का झुंड हाईवे पर आजा रही तेज गाड़ियों और ट्रैफिक को देखकर देखकर घबरा गया और पास के पुल से कूद गया। इस दुर्घटना में सभी बारह हिरणों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई है। दरअसल यह सभी हिरण सोलापुर-मंडरूप बायपास रोड से गुजर रहे थे। हिरण रोड पार कर पाते इसके पहले ही सड़क पर ट्रैफिक बढ़ गया, हिरण घबरा गए और पुल से छलांग लगा दी। पुल के नीचे मौजूद पत्थर से टकराने की वजह से सभी हिरणों की मौत होने की प्राथमिक जानकारी है। फिलहाल हादसे के शिकार हिरणों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही घटना होने के पीछे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।


from https://ift.tt/42faWGM

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन