नोएडा से निकली छात्रा से यमुना एक्सप्रेसवे पर गैंगरेप, Share Taxi में जा रही थी फिरोजाबाद

आगरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार रात एक छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात हो गई। छात्रा नोएडा से अपने घर के लिए मंगलवार रात को ईको गाड़ी में सवार हुई थी। रास्ते में तीन युवकों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया। सुबह तड़के छात्रा ने थाना एत्मादपुर पर जानकारी दी। पुलिस ने गाड़ी को ट्रेस कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8.30 बजे एक छात्रा शेयर टैक्सी ईको गाड़ी में नोएडा के सेक्टर 37 से बैठी थी। पीड़िता अपने घर फिरोजाबाद के लिए निकली थी। रास्ते में ईको में सवार तीन युवकों ने युवती को एत्मादपुर-कुबेरपुर इंटरचेंज पर पकड़ लिया और उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे ऑटो में बैठाकर फिरोजाबाद के लिए भेज दिया। युवती ने सुबह थाना एत्मादपुर में आकर घटनाक्रम की जानकारी दी।

तीनों आरोपी हुए गिरफ्तार

घटनाक्रम की जानकारी मिलते हुए पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। युवती की सूचना पर ईको गाड़ी को ट्रेस कर लिया और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। तीनों ने आरोपियों में ईको में सवार सवारियों को उतारकर युवती के साथ सुनसान क्षेत्र में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि इस घटनाक्रम में सभी आरोपियों को ट्रैक किया जा रहा है। रिपोर्ट - सुनील साकेत


from https://ift.tt/zVQ5ZTF

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन