महाराष्ट्र: बीजेपी के पूर्व MLC के बंगले से मिला महिला का शव, पहेली सुलझाने में जुटी पुलिस

पुणे: महाराष्ट्र के सतारा जिले में बीजेपी के पूर्व एमएलसी के घर से महिला का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के पूर्व एमएलसी कांता नलवाडे (Ex Mlc ) का यह बंगला काफी दिनों से बंद पड़ा हुआ था। परिवार वाले जब बंगले के पीछे के हिस्से की सफाई करवा रहे थे तभी इस पर नजर पड़ी। जिसके बाद इस बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस अब इस मामले की छानबीन में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक परिवार वाले कभी कभार ही यहां पर रहने के लिए आया करते थे। बंगले के पिछले हिस्से से बरामद हुआ शवपुलिस ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व एमएलसी के बंद बंगले के पीछे महिला का आंशिक रूप से दबा हुआ शव-विक्षत शव बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक परिवार के सदस्य कभी-कभार ही इस बंगले में रहने के लिए आते हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'बंगले के पिछले हिस्से में एक महिला का आंशिक रूप से दबा हुआ क्षत-विक्षत शव मिला है। परिवार के सदस्य जब शुक्रवार को सफाई करने के लिए वहां पहुंचे तो उन्हें यह शव दिखाई दिया।' पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी पुलिस के मुताबिक परिवार के सदस्यों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जांच शुरू कर शव की पहचान की जा रही है। सतारा जिले के पुलिस अधीक्षक समीर शेख ने कहा, 'हमने बंगला परिसर से एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। हम इस मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'जल्द ही शव की पहचान कर ली जाएगी।'


from https://ift.tt/Z38kiJl

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन