लाखों का दहेज, फिर भी रोज पैसों की मांग...फूट-फूट कर रोते हुए रिया की मां ने बताया बेटी का दर्द

कोलकाता: झारखंड की (Riya kumari) उर्फ ईशा आलिया की हत्या के बाद उसके परिजनों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। परिवार वालों का आरोप है कि लाखों का दहेज लेने के बाद भी उसे उसके ससुरालवालों ने प्रताड़ित किया है। दरअसल झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी अपने पति और ढाई साल की बेटी के साथ कार से कोलकाता जा रहीं थी। तभी बागनान इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। अभिनेत्री रिया कुमारी के परिवार ने मामले की गहराई से जांच की मांग की है। अभिनेत्री के चाचा अजय कुमार राणा एक दिन पहले रिया के पार्थिव शरीर और उनकी बेटी को कोलकाता से हजारीबाग जिले के सिंघानी स्थित घर ले आए। शुक्रवार को रिया का अंतिम संस्कार किया गया।

दहेज देने के बाद भी प्रताड़ना

रिया कुमारी (Riya kumari) की मां रश्मि देवी ने आरोप लगाते हुए कहा,'' पहले प्रकाश कुमार ने उनकी बेटी को धोखे में रखकर शादी की थी। उसके साथ ही उन्होंने लाखों रुपए का दहेज लिया है। फिर भी वो रिया परअत्याचार करते थे।" रिया की मां ने आगे बताया कि पति के अलावा रिया की सास भी उसे प्रताड़ित करती थी। रिया की सास उसके साथ मारपीट करती थी। लगातार उसके ससुरालवाले पैसों की मांग करते थे। आखिर उन्होंने उसकी जान ले ली''

रिया की मां ने की संपत्ति की मांग

रिया के परिवार ने मामले की गहन जांच की मांग की है। इसके साथ ही रश्मि देवी ने अपनी बेटी की देखभाल के लिए अर्जित की गई संपत्तियों की मांग की है। झारखंड के हजारीबाग की मूल निवासी रिया कुमारी कुछ नागपुरी फिल्मों में अभिनय करने के अलावा यूट्यूब पर नागपुरी संगीत वीडियो का एक लोकप्रिय चेहरा थीं।

पति और देवर गिरफ्तार

रिया कुमारी की मौत मामले में पुलिस ने पहले ही रिया के पति जयप्रकाश कुमार रजनी उर्फ प्रकाश अलबेला को गिरफ्तार किया है। पुलिस का अनुमान है कि उनके भाई संदीप शर्मा पर शार्पशूटर होने का संदेह है।हावड़ा पुलिस ने शुक्रवार को कोलाघाट से गिरफ्तार किया। अदालत ने उसे 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। सूत्रों ने बताया कि रिया के पति ने पुलिस को बताया कि तीन लोगों के एक गिरोह ने सुबह करीब छह बजे उन पर हमला किया और उनका सामान लूटने की कोशिश की। प्रकाश ने कहा कि जब रिया उनको बचाने के लिए दौड़ी, तो लुटेरों ने गोली मार दी और घटनास्थल से भाग गए।


from https://ift.tt/92EpeUi

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन