बच्चे के प्राइवेट पार्ट में बांधा नायलॉन का धागा, तड़प उठा मासूम, दिल्ली के स्कूल में हैवानियत का खेल

नई दिल्ली: दिल्ली के किदवई नगर में स्थित एनडीएमसी के एक स्कूल में मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां दूसरी क्लास में पढ़ने वाले 8 साल के एक छात्र के साथ कुछ अन्य स्टूडेंट्स ने शर्मनाक हरकत की है। इन छात्रों ने मासूम के प्राइवेट पार्ट पर नायलॉन का धागा बांध दिया, जिससे छात्र को दर्द होने लगा। वह इस वारदात के बाद इतना सहम गया था कि इसकी शिकायत भी किसी से नहीं कर पाया। इस घटना की जानकारी 28 दिसंबर को परिवार वालों को तब हुई, जब वो बच्चे को नहलाने के लिए ले गए। जहां उन्हें बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर धागा बंधा हुआ मिला। का कहना है कि बच्चे का मेडिकल कराया गया है, बच्चे को कोई परेशानी नहीं है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक स्कूल के कुछ छात्रों ने मिलकर दूसरी कक्षा में पड़ने वाले 8 साल के छात्र के प्राइवेट पार्ट को नायलॉन के धागे से बांध दिया था। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस को इस वारदात की जानकारी तब हुई, जब बच्चे के पिता उसे अस्पताल ले गए थे। अस्पताल से पीसीआर कॉल पर किसी ने पुलिस को सूचना दी कि यहां एक 8 साल के बच्चे को इलाज के लिए लाया गया है, जिसके प्राइवेट पार्ट को स्कूल के कुछ छात्रों ने नायलॉन के धागे से बांध दिया है। इसके बाद पुलिस ऐक्शन में आई और मामले की जांच शुरू की गई।


from https://ift.tt/h157RTG

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन