हिंदू घर में रखें धारदार हथियार, लव जिहाद का ऐसे जवाब.... BJP MP प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान

शिवमोगा: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता और सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाओं पर कहा कि हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपने घरों में धारदार रखना चाहिए। उन्होंने लव जिहाद पर कहा कि उनकी (मुसलमानों) जिहाद की परंपरा है। यदि कुछ नहीं है, तो वे लव जिहाद करते हैं। यदि वे प्रेम भी करते हैं तो उसमें भी जिहाद करते हैं। हम (हिंदू) भी प्रेम करते हैं, हम भगवान से प्रेम करते हैं, संन्यासी अपने प्रभु से प्रेम करता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर 'हिंदू जागरण वेदिका' के दक्षिण क्षेत्र के वार्षिक समारोह में पहुंची थीं। उन्होंने कहा, 'संन्यासी कहते हैं कि ईश्वर की बनाई गई इस दुनिया में सभी अत्याचारियों और पापियों का अंत करो, अन्यथा प्रेम की सच्ची परिभाषा यहां नहीं बचेगी। तो लव जिहाद में शामिल लोगों को उसी तरह जवाब दो। अपनी बेटियों की रक्षा करो, उन्हें सही मूल्य सिखाओ।'

'दुश्मनों के सिर अच्छे से कटेंगे'

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, 'लव जिहाद करने वालों को लव जिहाद जैसा उत्तर दो। अपनी लड़कियों को सुरक्षित रखो। लड़कियों को संस्कारित रखो। घर में हथियार रखो नहीं है तो सब्जी काटने वाला चाकू ही तेज रखो। उन्होंने चाकू से हमारे हर्षा को गोदा था। हमारे हिंदू वीरों, बीजेपी के कार्यकर्ताओं को काटा, गोदा है तो हम भी सब्जी काटने वाली चाकुओं को तेज रख लें, पता नहीं कब कैसा मौका आए। जब हमारा सब्जी अच्छे से कटेगी तो दुश्मनों के मुंह और सिर भी अच्छे से कटेंगे।'

हर्ष की हत्या का उठाया मुद्दा

प्रज्ञा ठाकुर शिवमोगा के हर्ष समेत हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाओं की ओर इशारा करते हुए लोगों से कहा कि वे आत्मरक्षा के लिए अपने घरों में धारदार चाकू रखें। उन्होंने कहा, 'अपने घरों में हथियार रखें। यदि और कुछ नहीं है, तो कम से कम उन चाकुओं की ही धार तेज रखें, जिनका इस्तेमाल सब्जियां काटने के लिए किया जाता है... मैं नहीं जानती कि कौन सी स्थिति कब पैदा होगी... हर किसी को आत्मरक्षा का अधिकार है। यदि कोई हमारे घर में घुसकर हम पर हमला करता है, तो उचित जवाब देना हमारा अधिकार है।'

'मिशनरी स्कूलों में न पढ़ाएं बच्चे'

बीजेपी सांसद ने माता-पिता को अपने बच्चों को मिशनरी संस्थानों में नहीं पढ़ाने की सलाह दी और कहा, 'ऐसा करके आप अपने लिए वृद्धाश्रमों के द्वार ही खोलेंगे।' उन्होंने ने कहा कि मिशनरी संस्थानों में बच्चों को पढ़ाकर बच्चे आपके एवं आपकी संस्कृति के नहीं रहेंगे। वे वृद्धाश्रमों की संस्कृति में पले-बढ़ेंगे और स्वार्थी बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने घर में पूजा कीजिए, अपने धर्म और शास्त्रों के बारे में पढ़िए और अपने बच्चों को इनके बारे में बताइए, ताकि बच्चे हमारी संस्कृति एवं मूल्यों को जान सकें।


from https://ift.tt/HAgbzwo

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन