गुजरात चुनावों में फिर मोदी से टकराएंगे शंकर सिंह वाघेला, बेटे की कांग्रेस में वापसी से मिले संकेत

अहमदाबाद: गुजरात की राजनीति के बापू और पूर्व सीएम () एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी से टकराएंगे। कभी नरेंद्र मोदी के मित्र रहे शंकर सिंह वाघेला जल्द कांग्रेस में शामिल होंगे। शुक्रवार को पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला के बेटे और पूर्व विधायक महेंद्र सिंह कांग्रेस में वापसी की। महेंद्र सिंह ने कांग्रेस में वापसी पर खुशी जताई। जब उनसे शंकर सिंह वाघेला को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे बड़े हैं। वे कांग्रेस में आएंगे या नहीं, इस सवाल का जवाब वे ही देंगे। महेंद्र सिंह ने कहा कि वे उनके पिता हैं और उनके साथ उनका आशीर्वाद है। 2007 के चुनाव में नरेंद्र मोदी तब मुख्यमंत्री थे तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की कमान शंकर सिंह वाघेला के हाथों में थी। महेंद्र सिंह के पार्टी में लौटाने के मौके पर गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख जगदीश ठाकोर और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा मौजूद रहे। महेंद्र सिंह कांग्रेस के टिकट पर 2012 में बयाड से चुनाव जीते थे, हालांकि जुलाई 2018 में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। महेंद्र सिंह का बीजेपी से जल्द ही मोहभंग हो गया था और उन्होंने अक्टूबर, 2018 में ही भाजपा को छोड़ दिया था। राजनीतिक हलकों में ऐसी अटकलें हैं कि पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला भी कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि अगर गांधी परिवार से मुझे बुलाया गया तो मैं जाऊंगा और फिर शामिल होऊंगा। शंकर सिंह वाघेला गुजरात में कांग्रेस को मुख्य विपक्ष बता चुके हैं।


from https://ift.tt/XxVFrIR

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन