मम्मी और मामा ने पापा को मारकर फांसी पर लटका दिया, मासूम बेटे ने खोला खौफनाक हत्या का राज
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को पत्नि ने अपने प्रेमी के साथ मिलाकर पति को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, सोमवार सुबह धनवारा गांव में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। मृतक के बेटे ने बताया कि पापा की हत्या मम्मी ने मामा के साथ मिलकर की है। इस दौरान उसे कमरे में बंद कर दिया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मृतक प्रदीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मुहबोला मामा है, लेकिन उसका महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक के बेटे आर्यन ने बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे मम्मी और योगेंद्र उर्फ रंगोली घर आए थे। किसी बात पर झगड़ा हुआ। फिर दोनों ने उन्हें खूब मारा पीटा। इसके बाद मम्मी मेरी छोटी बहन लाडो को लेकर चली गई। इसके कुछ देर बाद मुंहबोला मामा आया। उन्होंने पापा को मारना शुरू कर दिया। उन्हें मारकर अधमरा कर दिया। जब मैं रोने लगा तो मुझे छत पर कमरे में बंद कर दिया। फिर पापा को फांसी पर लटकाया और मेरे कमरे का दरवाजा खोल कर भाग गया। मैं नीचे पहुंचा तो पापा फंदे से लटक रहे थे। मैंने उन्हें कुर्सी दी लेकिन उनकी ठोकर से कुर्सी गिर गई। पड़ोसी सुषमा सिंह ने बताया कि रात में प्रदीप को खूब शराब पिलाई फिर प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
परिजन की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज कुलदीप दुबे ने बताया कि पुलिस को धनवारा गांव में आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि प्रदीप की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने की है। परिजनों ने योगेंद्र उर्फ रंगोली नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक प्रदीप के भाई महेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर हत्या की सही वजह साफ हो पाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने पत्नी ज्योति को हिरासत में ले लिया है। वहीं प्रेमी की तालाश की जा रही है। रिपोर्ट- संदीप तिवारीfrom https://ift.tt/P28putV
Comments
Post a Comment