ईरानी सेना की क्रूरता आई सामने, हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल सेलिब्रिटी शेफ की पीट-पीट कर हत्या

तेहरान: ईरान में हिजाब से जुड़ा प्रदर्शन अभी भी चल रहा है। इस प्रदर्शन में उतरे अब एक सेलिब्रिटी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। सेलिब्रिटी शेफ महर्शाद शाहिदी, जो ईरान के जेमी ओलिवर के नाम से मशहूर थे को रिवोल्यूशनरी गार्ड बलों ने कथिति तौर पर पीट-पीट कर मार डाला। की मौत उनके 20वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले हुई है। उनके निर्मम हत्या से ईरान में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को उनके अंतिम संस्कार के दौरान हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक 19 साल के शेफ को अराक शहर में विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था। यहां, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने हिरासत में डंडों से पीट-पीट कर उन्हें मार डाला था। उनके सिर पर डंडों से तब तक मारा गया, जब तक वह मर नहीं गए। वहीं शाहिदी के परिवार ने कहा कि उन पर मौत की वजह हार्ट अटैक बताने का दबाव डाला जा रहा है। दूसरी ओर ईरानी अधिकारियों ने शेफ के मौत की जिम्मेदारी से इनकार कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग कर रहे विरोध7News के मुताबिक ईरान के मुख्य न्यायाधीश अब्दोलमेहदी मौसवी ने यहां तक कहा कि शेफ के हाथ, पैर या खोपड़ी में फ्रैक्चर या चोट के कोई संकेत नहीं थे। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी मौत के लिए ईरानी अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। ईरानी अमेरिकी लेखक डा. नीना अंसारी ने लिखा, 'वह बूटे रेस्टोरेंट के एक प्रभावशाली शेफ थे। ईरान में सुरक्षा बलों द्वारा उन्हें बेरहमी से पीटा गया था। कल उनका 20वां जन्मदिन होता। हम कभी नहीं भूलेंगे। हम कभी माफ नहीं करेंगे' प्रदर्शन में सैकड़ों लोगों की मौतईरान में 22 साल की महसा अमीनी की नैतिकता पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। उन्हें गलत तरीके से हिजाब पहनने के कारण मारा गया था। इस घटना के बाद से ही देखने को मिल रहा है। तब से लेकर अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। इस प्रदर्शन को ईरान अमेरिका की साजिश के रूप में देख रहा है। ईरान के खिलाफ दुनिया भर में प्रदर्शन देखने को मिला है।


from https://ift.tt/Thj2fPp

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन