Posts

क्या क्लाउड सीडिंग से साफ होगी दिल्ली की हवा? जानिए कृत्रिम बारिश पर विशेषज्ञों की राय

Image
नई दिल्ली: दिल्ली में होने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार कृत्रिम वर्षा पर विचार कर रही है। इस तकनीक के अनुसार, हवा में रसायनिक यौगिकों को छिड़ककर नमी के कणों को एकत्रित किया जाता है, जिससे बादल बनते हैं और बारिश होती है। IIT कानपुर के वैज्ञानिकों ने पिछले साल कृत्रिम वर्षा का सफल प्रयोग किया था। उनके अनुसार अगर मौसम की स्थिति जैसे हवा और नमी अनुकूल हो तो एक दिन के भीतर बड़े क्षेत्र में बादल बनाए जा सकते हैं। उन्होंने अनुमान लगाया है कि 1 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बादल बनाने में लगभग 1 लाख रुपये का खर्च आएगा। कृत्रिम बारिश के लिए मौसम का प्रतिकूल होना जरूरी IIT कानपुर के प्रोफेसर मनींद्र अग्रवाल ने बताया कि कृत्रिम बारिश को 100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में किया जा सकता है। हालांकि, बारिश मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी, जैसे कि हवा में कम से कम 50% नमी होना चाहिए। अगर सभी आवश्यक शर्तें पूरी होती हैं, तो बादल प्राकृतिक बादलों की तरह काम करेंगे और हवाओं के साथ चलेंगे। बीजिंग ओलंपिक के दौरान चीन ने प्रदूषण से लड़ने के लिए कृत्रिम बारिश का इस्तेमाल किया था। मनीष अग्रवाल ने...

बिहार में गाड़ियों के पॉल्यूशन चालान में बड़ी कटौती, जानिए- अब बाइक, ऑटो, कार पर कितना फाइन लगेगा

Image
पटना: बिहार में अब प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों के चालान में कटौती की गई है। नीतीश सरकार ने अलग-अलग तरह की गाड़ियों के लिए अलग-अलग चालान राशि तय की है। राज्य परिवहन विभाग ने इस बारे में एक नोटिस जारी किया है। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए ऐसा किया गया है। पहले सभी गाड़ियों के लिए प्रदूषण का चालान 10 हजार रुपये था, जिसे घटाकर अब 1000 रुपये तक कर दिया गया है। यह नियम नोटिस जारी होने के पांच दिन बाद से लागू हो जाएगा।परिवहन सचिव ने बताया कि इस फैसले से गाड़ी मालिकों को प्रदूषण प्रमाण पत्र (पीयूसी) अपडेट कराने का समय मिलेगा। इससे वे अपनी गाड़ियों को प्रदूषण नियमों के हिसाब से ठीक करवा सकेंगे। इससे उन्हें बार-बार चालान से भी बचाव होगा। परिवहन सचिव ने सभी गाड़ी मालिकों से अपील की है कि वे समय पर अपनी गाड़ियों का पीयूसी अपडेट करवा लें। प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने पर कटा चालान तो 7 दिन फिर नहीं कटेगा केंद्रीय मोटरवाहन नियमों के अनुसार, सभी गाड़ियों के पास अपडेटेड प्रदूषण प्रमाण पत्र होना जरूरी है। ऐसा न होने पर ई-चालान काटा जा सकता है। चालान का भुगता...

बंटोगे तो कटोगे... सीएम योगी के बयान पर बीजेपी शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी क्या कहती है?

Image
नई दिल्ली : बंटोगे तो कटोगे, एक रहेगो तो नेक रहोगे, सुरक्षित रहोगे। आगरा में का यह अक्रामक राजनीतिक बयान बांग्लादेश के संदर्भ में था। योगी के इस बयान पर एआईएमआईएम चीफ असदउद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। यूपी के आदित्यनाथ के इस बयान के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। जाति की जोर पकड़ती राजनीति के बीच धर्म को लेकर यह बयान राजनीतिक गलियारों में खासा चर्चित हो रहा है। कहा जा रहा है कि यहां योगी के बयान में जिक्र भले ही बांग्लादेश का था लेकिन फ्रिक यूपी की दिख रही थी। वैसे यह बयान सीएम की छवि से अलग नहीं है। खास बात है कि सीएम योगी के इस बयान पर शीर्ष नेतृत्व की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने ना तो इस टिप्पणी का समर्थन किया है और ना ही इस पर कोई आपत्ति दर्ज की है। सीएम योगी को फुल छूट? लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी का रुख और सीएम योगी का यह बयान दर्शाता है कि पार्टी ने उन्हें एक बार फिर से फ्री हैंड दे दिया है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। हालांकि अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन इस बार किसी ...

इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, पांच बार टीम को बना चुका है चैंपियन!

Image
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने से संन्यास की घोषणा की कर दी है। ब्रावो के लिए यह आखिरी सीपीएल सीजन होगा। ड्वेन ब्रावो इस लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं। ब्रावो ने अपने सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट की जानकारी दी है। संन्यास की घोषणा के साथ ब्रावो ने कहा, 'यह एक शानदार सफर रहा और मैं अपने कैरेबियन लोगों के सामने अपना अंतिम पेशेवर टूर्नामेंट खेलने के लिए उत्सुक हूं। टीकेआर वो जगह है जहां मेरे लिए सब कुछ शुरू हुआ था और मेरी टीम के साथ ही खत्म होगा।' बता दें कि ब्रावो पांच सीपीएल खिताब जीतकर इस लीग से संन्यास ले रहे हैं। ब्रावो ने तीन बार अपनी कप्तानी में टीकेआर को जीत दिलाई है। सिर्फ इतना ही नहीं, ब्रावो सीपीएल के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। ब्रावो ने सीपीएल में कुल 128 विकेट लिए हैं। 2013 में ब्रावो ने सीपीएल में किया था डेब्यू ड्वेन ब्रावो ने अपने सीपीएल करियर की शुरुआत 2013 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के साथ शुरू किया था। साल 2020 तक उन्होने टीकेआर की कप्तानी की। इसी दौरान वे 100 सीपीएल विकेट लेने वा...

Upcoming IPO: शेयर मार्केट में अगले हफ्ते कमाई का मौका, 6 आईपीओ खुलेंगे, 11 की होगी लिस्टिंग

Image
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के लिए अगले हफ्ते फिर से कई आईपीओ खुलने जा रहे हैं। अगले हफ्ते 6 आईपीओ खुलेंगे। वहीं 11 की लिस्टिंग भी होगी। अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो आपको अगले हफ्ते से कमाई का एक शानदार मौका मिलने जा रहा है। हाल ही में आए कई कंपनियों के आईपीओ ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। हालांकि सभी आईपीओ अच्छा रिटर्न दें, यह मुश्किल होता है। अगले हफ्ते एक मेन बोर्ड और 5 एसएमई बोर्ड के आईपीओ खुलेंगे। अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो इन आईपीओ को बुक करा सकते हैं। इन आईपीओ में निवेश का मौका 1. Gala Precision Engineering Limited इस कंपनी का आईपीओ कल यानी सोमवार से खुलेगा। निवेशक 4 सितंबर तक इसके लिए बोली लगा सकेंगे। मेन बोर्ड के इस आईपीओ का इश्यू साइज 168 करोड़ रुपये है। इसका प्राइज बैंड 503 से 529 रुपये के बीच है। एक लॉट में 28 शेयर हें जिसके लिए 14,812 रुपये निवेश करने होंगे। लिस्टिंग 9 सितंबर को होगी। 2. Jeyyam Global Foods Limited यह एसएमई बोर्ड का आईपीओ है। इसका इश्यू साइज करीब 82 करोड़ रुपये है। इस आईपीओ के लिए कल यानी सोमवार से बोल...

चीन के हाथों धोखा खा गया बांग्लादेश, ड्रैगन ने बेच दिए घटिया क्वालिटी के हथियार, खतरे में पड़ी देश की सुरक्षा

Image
ढाका: हथियारों के लिए चीन पर भरोसा करना बांग्लादेश को भारी पड़ा है। हाल ही में बांग्लादेश के सशस्त्र बलों के लिए चीन से खरीदे गए हथियारों की खराब गुणवत्ता की रिपोर्ट सामने आई थी। यह बांग्लादेश की सैन्य तैयारियों के साथ ही देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है। बीजिंग के सैन्य हार्डवेयर पर भरोसा बांग्लादेश से सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के प्रयासों पर गंभीर परिणाम ला सकता है। ऐसे में ढाका को चीनी हथियारों पर अत्यधिक निर्भरता पर विचार करने की जरूरत है। बांग्लादेश को दोस्तों की तरफ देखने की जरूरत ढाका में संबंधित नीति निर्माताओं को ड्रैगन के शस्त्रागार से बाहर देखने के लिए कदम उठाने चाहिए। इसे भारत जैसे मित्र देशों से अपने हथियारों के आयात को लक्षित करना चाहिए। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, चीनी हथियारों का दूसरा सबसे बड़ा आयातक बांग्लादेश है। बांग्लादेश के सैन्य बलों की सूची में चीनी हथियारों का हिस्सा दो-तिहाई से अधिक है। मिंग-क्लास पनडुब्बियों या MBT-2000 टैंक जैसी महत्वपूर्ण हथियार प्रणालियां चीनी मूल की हैं। ढाक...

IVF बच्चे का डीएनए टोपी और कंकाल से हुआ मैच, जयराज की हत्या का रहस्य अमेरिकी तकनीक से सुलझा

Image
दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में, एक 16 वर्षीय आईवीएफ बच्चे, जयराज पटेल की हत्या का रहस्य सुलझ गया है। 17 महीने पहले हुए इस जघन्य अपराध का खुलासा डीएनए टेस्ट के ज़रिए हुआ। पुलिस ने बताया कि जयराज के सौतेले भाई मानवेंद्र पटेल ने संपत्ति विवाद के चलते उसकी हत्या कर दी थी। यह मामला मार्च 29, 2023 का है, जब जयराज लापता हो गया था। उसके पिता लक्ष्मण पटेल ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। लगभग डेढ़ महीने बाद, 14 मई को एक खेत में कंकाल और फटे कपड़े मिले, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। आईवीएफ बच्चा था जयराज दरअसल, जयराज एक आईवीएफ बच्चा था, इसलिए शुरुआती डीएनए टेस्ट उसके माता-पिता से मेल नहीं खाया। पुलिस ने आईवीएफ सेंटर से संपर्क साधा, लेकिन गोपनीयता नियमों और रिकॉर्ड न होने के कारण आगे नहीं बढ़ सके। मामले की जांच कर रहे एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने हार नहीं मानी। उन्होंने अमेरिका में इस्तेमाल होने वाली एक तकनीक के बारे में पढ़ा, जहां आईवीएफ बच्चों की पहचान उनके व्यक्तिगत सामान से की जाती है। चंडीगढ़ के प्रयोगशाला में भेजा गया सामान पुलिस ने जयराज की टोपी, आईडी कार्ड और दस्ताने चंड...