Posts

आपने मुझे भी अट्रैक्ट किया? महिला एंकर से ये क्या पूछ गए क्रिकेटर शिखर धवन, मिला मजेदार जवाब

Image
नई दिल्ली: अनुभवी भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी पर्सनल-प्रोफेशन लाइफ के बारे में ह्यूमेंस ऑफ बॉम्बे पॉडकास्ट (Humans of Bombay podcast) पर लंबी बातचीत की। धवन ने इस दौरान अपनी निजी जिंदगी के कुछ ऐसे पन्ने भी पलटे, जिसके बारे में बात करने से वह थोड़ा हिचक सकते थे। बेटा जोरावर, पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी और तलाक से लेकर आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स की कप्तानी पर भी बातचीत की। सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली को अपनी प्रेरणा बताया तो लॉ ऑफ अट्रैक्शन (law of attraction) पर बातचीत करते हुए होस्ट करिश्मा मेहता के साथ मजाक भी किया, जिसके बाद पूरी बातचीत एक लाइट मूड में शिफ्ट हो गई।दरअसल, शिखर धवन ने बताया कि वह लॉ ऑफ अट्रैक्शन के बड़े बिलिवर हैं। होस्ट करिश्मा मेहता ने भी खुद को इस थ्योरी का सपोर्टर बताया। साथ ही साथ हाल ही में इससे जुड़े एक वर्कशॉप में भी शरीक होने की जानकारी दी। 1 घंटे 12 मिनट के इस वीडियो में बातचीत का ये हिस्सा 21 मिनट 28 सेकंड के आसपास शुरू होता है। जहां शिखर धवन सीधे करिश्मा मेहता से ये पूछ लेते हैं कि क्या आपने भी मुझे अट्रैक्ट किया है, जिसके बाद करिश्मा बुरी ...

300 से ज्यादा एनकाउंटर, यूपी के तेज तर्रार 'सिंघम' को योगी ने क्यों दी यूपी पुलिस की कमान?

Image
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को प्रदेश के डीजीपी का प्रभार दिया गया है। 300 से अधिक एनकाउंटर करने वाले तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी को यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। यूपी में लगातार चौथे कार्यवाहक डीजीपी का ऐलान किया गया है। डीजीपी विजय कुमार 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। प्रदेश पुलिस में मंगलवार को बड़े पैमाने पर बदलाव हुआ था। 85 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। अब कार्यवाहक डीजीपी का प्रभार दिया गया है। कार्यवाहक डीजीपी की रेस में डीजी सीबीसीआईडी आनंद कुमार, डीजी कारागार एसएन साबत, डीजी भर्ती बोर्ड रेणुका मिश्रा और डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का नाम चल रहा था। इसमें से डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बाजी मारी है। वे सीएम योगी के करीबी अधिकारियों में माने जाते हैं। माना जा रहा है कि कार्यवाहक डीजीपी के नेतृत्व में ही प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को संपन्न कराया जाएगा। सीएम योगी ने प्रशांत कुमार को प्रमोशन देकर उन पर अपने भरोसे को मजबूत होना दिखाया है। पिछले माह आया था प्रमोशन आदेश स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्र...

तालिबान‍ियों ने दिल खोलकर किया भारत का स्‍वागत, पाक को चिढ़ाया, क्‍या करेंगे मुनीर?

Image
काबुल: अशरफ गनी सरकार के जाने के बाद अफगानिस्‍तान से भारत को दूर रखने की कोशिश में लगे पाकिस्‍तान को बड़ा झटका लगा है। तालिबान सरकार ने काबुल में सोमवार को क्षेत्रीय सहयोग को लेकर एक अहम बैठक की है जिसमें भारत, पाकिस्‍तान समेत 10 देशों को बुलाया गया। पाकिस्‍तान तालिबान राज में भारत को हटाकर अफगानिस्‍तान में अपना दबदबा कायम करना चाहता था लेकिन अब दोनों देशों के बीच संबंध बहुत तनावपूर्ण हो गए हैं। तालिबानी लड़ाकुओं और पाकिस्‍तानी सैनिकों के बीच डूरंड लाइन पर कई बार हिंसक झड़प हो चुकी है। वहीं तालिबान ने खुलकर ऐलान किया है कि वह पाकिस्‍तान से लगती सीमा रेखा को नहीं मानता है। विश्‍लेषकों का कहना है कि ऐसे में भारत को न्‍योता तालिबान ने पाकिस्‍तान की सरकार को बड़ा संदेश दिया है। काबुल में आयोजित बैठक में भारत, पाकिस्‍तान के अलावा कजाखस्‍तान, तुर्की, रूस, चीन, ईरान, उज्‍बेकिस्‍तान, तुर्कीस्‍तान, इंडोनेशिया और किर्गिस्‍तान शामिल थे। तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्‍ताकी ने इस सम्‍मेलन को संबोधित किया। भारत ने अभी तक तालिबान सरकार को मान्‍यता नहीं दी है। भारत अब लगातार दबाव डाल रहा है ...

गांव से लेकर शहर तक... छत्तीसगढ़ की नई सरकार में भी धर्मांतरण की धुंध!

Image
रायपुर: करीब डेढ़ महीने पहले छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में धर्मांतरण एक अहम मुद्दा था। सरगुजा से लेकर बस्तर और मैदानी इलाकों में भी धर्मांतरण को मुद्दा बनाकर बीजेपी के केंद्रीय नेताओं से लेकर स्थानीय नेता भी तत्कालीन कांग्रेस की सरकार को घेरते रहे। चुनाव में सरकार बदल गई। अब सत्ता में भाजपा है और मुख्यमंत्री भी आदिवासी चेहरे के रूप में विष्णुदेव साय हैं। लेकिन धर्मांतरण की आग अब भी इन इलाकों में धधक रही है। सुलग रही है। इसकी धुंध छंटी नहीं है। हालांकि ये भी सच है कि हर जगह धर्मांतरण और घरवापसी के पीछे कहीं न कहीं सियासी फायदा और नुकसान का समीकरण भी होता है। अयोध्या में निर्मित भव्य मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर जब पूरा देश धार्मिक रंग में रंगा है। छत्तीसगढ़ में फिर धर्मांतरण को लेकर खबरें आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों में हुई धर्मांतरण की घटनाओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बिलासपुर के बिल्हा इलाके के एक सरकारी स्कूल में भी हेड मास्टर ने छोटे-छोटे बच्चों को धर्म परिवर्तन को लेकर सीधे शपथ ही दिला डाली। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो सरकार और प्रशासन हरकत मे...

गाजा अस्पताल पर इजरायली सेना की घेराबंदी में 150 की मौत, परिसर में ही शव दफनाने को किया गया मजबूर

Image
गाजा पट्टी: गाजा के दूसरे सबसे बड़े शहर खान यूनिस में नासिर मेडिकल कॉम्प्लेक्स अस्पताल की इजरायली सेना की घेराबंदी की वजह से 150 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-केदरा ने शनिवार को कहा कि फिलीस्तीनियों को मृतकों को अस्पताल परिसर में कब्र खोदकर दफनाने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी भी नासिर मेडिकल कॉम्प्लेक्स के मुर्दाघर में 30 शव रखे हुए हैं, जिनकी पहचान नहीं हो पा रही है।अशरफ ने कहा, इजरायली सेना ने अपनी घेराबंदी के दौरान खान यूनिस में नासिर मेडिकल कॉम्प्लेक्स और होप अस्पताल तक दवाएं और दूसरी सुविधाएं नहीं पहुंचने दीं। एम्बुलेंस की आवाजाही को भी उन्होंने रोका, जिससे लोगों को इलाज नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि नासिर अस्पताल की ब्लड यूनिट में शॉर्टेज है और कई एनेस्थीसिया दवाएं खत्म हो गई हैं। ईंधन की कमी के कारण अस्पताल में जनरेटर चार दिनों के भीतर बंद करने पड़ेंगे। इजरायली सेना की गोलीबारी और इजरायली ड्रोन अटैक की वजह से पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे अस्पताल की कई इमारतों में पानी का रिसाव हुआ और इससे ...

भारत की तरह अफगानिस्तान में आतंकी घुसा रही पाकिस्तानी सेना, बॉर्डर पर झड़प के जरिए घुसपैठ की कोशिश

Image
इस्लामाबाद: 20 जनवरी को अफगानिस्तान के सिरकनय जिले में डूरंड लाइन पर तालिबान बलों और पाकिस्तानी सेना के बीच हिंसा हुई। सुबह शुरू हुई गोलीबारी शाम तक चलती रही। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से अब इस तरह की लड़ाई नियमित हो गई है। अफगानिस्तान में डुरंड लाइन पर पाकिस्तान अफगान इलाकों में अतिक्रमण कर रहा है। इसके जवाब में तालिबान हमला करता है। लेकिन इस बार की गोलीबारी का मकसद कुछ और था। द संडे गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक तालिबानी अधिकारी और टीटीपी के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना अफगानिस्तान में ISIS आतंकियों को घुसाने में लगी है। इस मकसद को पूरा करने के लिए सीमा पर विवाद भड़काया गया, ताकि ISIS अफगानिस्तान में घुस सके। अगर यह दावा सही है तो पाकिस्तान सेना अफगानिस्तान में वही करने में लगी है जो वह भारत के साथ करती आई है। बॉर्डर पर गोलीबारी करके पाकिस्तानी सेना आतंकियों को भारत में घुसाती रही है। अफगानिस्तान में भेजना था आतंकी रिपोर्ट के मुताबिक टीटीपी के पूर्व कमांडर एहसानुल्लाह एहसान ने भी पाकिस्तानी सेना की इस चाल की पुष्टि की। उन्होंने इसे अफगान सीमा पर कश्मीर-जैसा घुसपैठ का प्रया...

महाकंगाल पाकिस्तान का मुकेश अंबानी है ये शख्स, भारत से है खास कनेक्शन, जानिए कितनी है दौलत

Image
नई दिल्ली: भारत के दिग्गज अमीरों में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) का नाम आता है। इन अरबपतियों की देश की मौजूदा अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इस समय कंगाली के दौर से गुजर रहा है। लोगों के लिए आटा, चावल, दाल और आलू की कीमतें आसमान छू रही हैं। लेकिन महाकंगाल पाकिस्तान में भी कुछ लोगों के पास काफी दौलत है। पाकिस्तान के ऐसे ही अमीरों में मियां मोहम्मद मंशा (Mian Muhammad Mansha) का नाम शामिल है। मियां मोहम्मद को पाकिस्तान का मुकेश अंबानी भी कहा जाता है। हालांकि दौलत के मामले में मिया मंशा मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और रतन टाटा जैसे दिग्गजों के सामने कहीं नहीं ठहरते हैं। लेकिन मिया मंशा का नाम पाकिस्तान के टॉप उद्योगपतियों में शामिल है। भारत से खास नाता मियां मोहम्मद मंशा (Mian Muhammad Mansha) का भारत से खास नाता है। दरअसल मियां मोहम्मद का जन्म साल 1941 में भारत में हुआ था। साल 1947 के विभाजन के दौरान उनके परिवार ने पाकिस्तान जाने का फैसला किया। इससे पहले वह भारत में ही रहा करते थे। मुकेश अंबानी की तरह मोहम्मद मंशा को उन...