वडोदरा में सफाईकर्मी को 16 करोड़ की वसूली का नोटिस, बड़े फर्जीवाड़े की आंशका, जानिए पूरा मामला
अहमदाबाद: वडोदरा निगम निगम (VMC) के एक सफाई कर्मचारी को 16 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस आया है। कर्ज का भुगतान नहीं करने पर प्रॉपर्टी को सील करने की चेतावनी दी गई है। सफाईकर्मी का कहना है कि उसने कभी भी बैंक से लोन नहीं लिया है। सफाई कर्मी को यह नोटिस वडोदरा के तहसीलदार कार्यालय से जारी किया गया है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि सफाईकर्मचारी के नाम पर किसी और ने मोटा लोन ले लिया। नोटिस मिलने के बाद परिवार सकते में हैं। सफाईकर्मी को नोटिस में 4 मई तक का समय दिया गया है। सीधे आया वसूली का नोटिस जानकारी के अनुसार के वार्ड ऑफिस में सफाई कर्मचारी के तौर कार्यरत शांतिलाल माहीजीभाई सोलंकी को मामलातदार और कार्यकारी मजिस्ट्रेट वडोदरा सिटी ईस्ट के कार्यालय से दिनांक 3 अप्रैल, 2023 को वसूली का नोटिस प्राप्त हुआ है। शहर के सयाजीपुरा क्षेत्र में राजलक्ष्मी के एक फ्लैट में रहने वाले का कहना है कि उसने कभी भी लोन नहीं लिया है। सफाईकर्मी को यह नोटिस वर्ष-2021 के आदेश के अनुसार वित्तीय संपत्ति एवं प्रतिभूति हित प्रवर्तन अधिनियम-2002 के तहत जारी किया गया है। इसमें उसे बकाया भरने के लिए 4 मई 2023 ...