चीन में कोविड के ताजा आंकड़े जारी करने पर लगी रोक, अब दुनिया को नहीं पता चलेगी सच्चाई
बीजिंग: चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा है कि अब रविवार से देश में कोविड के ताजा मामलों के आंकड़ें जारी नहीं किए जाएंगे। यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश में कोविड को लेकर हालात बेकाबू हैं। पिछले तीन सालों से आयोग की तरफ से कोविड के मामलों से जुड़े आंकड़ें जारी किए जा रहे थे। चीन में 20 दिनों में लगभग 25 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बीजिंग में संक्रमण दर पहले से ही अपने चरम पर है और अब जल्द ही शंघाई और दूसरी जगहों पर भी ऐसे ही हालात देखने को मिल सकते है। क्यों लिया फैसला, कोई नहीं जानता हेल्थ कमीशन की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि जरूरी कोविड जानकारी चीन के सेंट्रल फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की तरफ से जारी की जाएगी। हेल्थ कमीशन की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि उसने यह कदम उठाने का फैसला आखिर क्यों किया। न ही यह बताया गया है कि सीडीसी की तरफ से कोविड की जानकारी किस तरह से अपडेट होगी। चीन के बड़े शहरों को संक्रमण से उबरने में महीनों लग सकते है। बीजिंग और सिचुआन प्रांत में लगभग आधी आबादी संक्रमित हो चुकी है। तेजी से फैल रहा नया वैरियंट टियांजिन...