संविधान पर चर्चा: देश की छवि को नुकसान पहुंचे, ऐसी बातें... रिजिजू ने बिना नाम लिए राहुल गांधी को सुना डाला

नई दिल्ली: लोकसभा में के दूसरे दिन केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उनपर हमला बोला। किरेन रिजिजू ने संविधान पर चर्चा के दौरान कहा, 'एक सर्वे है, ग्लोबल सर्वे है। हम सबने पढ़ा है। सेंटर फॉर पॉलिसी ऐनालिसिस इन यूरोपियन यूनियन के सर्वे के मुताबिक ईयू में 38 प्रतिशत लोग भेदभाव का शिकार हैं, जिसमें ज्यादातर मुस्लिम हैं। फ्रांस में भेदभाव की कई बाते हैं। बुर्का पर प्रतिबंध को लेकर ज्यादातर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपत्ति की और भेदभाव बताया।उन्होंने आगे कहा, 'स्पेन में इंटरनल हेट क्राइम बहुत हाई है। मुस्लिमों के खिलाफ हेट क्राइम बहुत हाई है। इंडोनेशिया जो मुस्लिम देश है, वहां शियाओं और अहमदियों के खिलाफ भेदभाव होता है, ये रिपोर्ट में है। पाकिस्तान की हालत आप जानते हैं। बांग्लादेश में जो होता हूं आपको मालूम है। अफगानिस्तान में सिखों, हिंदुओं, ईसाइयों की संख्या क्या हो गया, आपको मालूम है। चाहे तिब्बत का मामला हो या म्यांमार में समस्या हो, श्रीलंका में हो या बांग्लादेश में हो, पाकिस्तान हो या अफगानिस्तान...अगर अल्पसंख्यकों पर कोई जुल्म होता है तो सबसे पहला देश जहां वो आते हैं संरक्षण लेने के लिए तो वो है भारत देश। सेफ है, इसलिए तो आते हैं।'

रिजिजू के निशाने पर राहुल गांधी

रिजिजू बोले, 'फिर ऐसी बातें क्यों कही जाती हैं कि इस देश में अल्पसंख्यकों का कोई प्रोटेक्शन नहीं है। कुछ घटनाएं होती होंगी। घर-परिवार में भी झगड़े होते हैं। इसको भारत में अल्पसंख्यकों को कोई जगह नहीं दी जा रही है, सिखों को गुरुद्वारा नहीं जाने दिया जा रहा है, मुसलमानों को दरगाह नहीं जाने दिया जा रहा है, ऐसा क्यों कहते हैं। ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए जिससे देश की छवि को नुकसान होता हो। मैं ये किसी एक पार्टी के लिए नहीं कह रहा हूं, मैं देश के लिए कह रहा हूं।'


from https://ift.tt/yXudcJf

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन