OMG! लहंगे के चक्कर में हो गया कांड, पुलिस को करनी पड़ी एंट्री... बिहार में बवाल

मुजफ्फरपुर: गायघाट का टुनटुन बड़ा खुश था। खुश हो भी क्यों न हो, बियाह ठीक हो गया था। इसके बाद तारीख भी रख दी गई। 10 जुलाई को बारात जानी थी। पूरे गांव में लोग खुश थे कि भाई टुनटुन का बरियाती जाना है। खूब बढ़िया भोज होगा। गाड़ी-बस सब रेडी हो गया। तय समय पर लोग तैयार हो गए। इसके बाद टुनटुन घर-परिवार और गांववालों के साथ बरुराज पहुंच गया। बियाह से पहले बरियाती लोगों को नस्ता-पानी (नाश्ता-पानी) कराया गया। इसके बाद लोग बैंड-बाजे के साथ दुल्हन के दरवाजे पर बढ़ चले। एक से एक गाना बज रहा था और बरियाती उन धुनों पर नाच कर गर्दा मचाए हुए थे। इसी बीच जयमाला होने लगी। लेकिन ई का... अचानक टुनटुन भड़क गया। बोला कि ई तो गड़बड़ है।

आखिर हुआ क्या था टुनटुन की जयमाला में

टुनटुन ने जयमाला में जैसे ही दुल्हन को देखा वो भड़क गया। टुनटुन के मुताबिक जिस लड़की की फोटो दिखा कर शादी तय की गई थी, वो लड़की तो वरमाला लेकर आई ही नहीं थी। पता चला कि ये लड़की की छोटी बहन है। अब टुनटुन अड़ गया कि बियाह (शादी) तो उसी लड़की से होगा, जिसका फोटो देखे थे। अब सपना (दुल्हन) के घरवालों ने भी टुनटुन को समझाया, लेकिन वो किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। उसने पुलिस को फोन कर दिया।

शादी में पुलिस की हुई एंट्री

इसके बाद शादी में पुलिस की एंट्री हुई। बरुराज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहां का हाल देख पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। इसके बाद थाने में पुलिस ने सबको समझाया बुझाया। खुद थानेदार संजीव कुमार दुबे ने कमान संभाली और इसके बाद मामला सुलट गया। टुनटुन और सपना की शादी थाना कैम्पस में ही बने संतोषी माता मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में कराई गई। लेकिन सवाल ये कि ये बवाल हुआ क्यों

लहंगे के लिए रूठ गई थी दुल्हन

दरअसल बाजे गाजे के साथ जब बारात सपना के घर पहुंची तो जयमाला से ठीक पहले सपना को शादी का जोड़ा पसंद नहीं आया और उसने शादी से साफ इंकार कर दिया । सपना के माता पिता और रिश्तेदारों ने उसे काफी समझाया। लेकिन वो शादी के लिए तैयार नहीं हुई। इज्जत की खातिर घरवालों ने उसकी छोटी बहन को ही दुल्हन बना दिया और उसे जयमाला के लिए भेजा। लेकिन इसी दौरान टुनटुन की नजर उस पर पड़ गई। खैर आखिर में खुद बरूराज थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने विदाई के वक्त शगुन के साथ दूल्हा और दुल्हन को नए जीवन के लिए आशीर्वाद देकर विदा किया और इस तरह टुनटुन को असली दुल्हन के साथ विदा कर दिया गया।


from https://ift.tt/KQjSNYx

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन