पटना: बिहार लोकसभा चुनाव का रिजल्ट सामने आ गया है। इस बार एनडीए को बिहार में 9 सीटों का नुकसान हुआ। एनडीए ने 2019 के चुनाव में बिहार की 40 में से 39 सीटें जीती थीं, लेकिन अब यह संख्या घटकर 30 हो गई है। इनमें बीजेपी और जेडीयू ने 12-12 सीटें जीतीं। वहीं, उनकी सहयोगी एलजेपी (रामविलास) को पांच और हम को एक सीट मिली। वहीं, 'इंडिया' गठबंधन को नौ सीटें मिलीं, जिसमें आरजेडी को चार, सीपीआई-एमएल को दो और कांग्रेस को तीन सीटें मिलीं। इसके अलावा, निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने भी जीत दर्ज की।बिहार में इस बार के लोकसभा चुनाव में चुनाव जीतने वाले सांसदों में सवर्ण समुदाय से 12 सांसद हैं। जबकि दलित समाज से छह सांसद बने हैं। ये सभी सुरक्षित सीट से चुने गए हैं। दो अल्पसंख्यक समुदाय और बाकी 20 सांसद पिछड़ा और अतिपिछड़ा समुदाय से चुने गए हैं। सबसे अधिक सात यादव जाति से सांसद बने हैं। इसके बाद छह सांसद राजपूत जाति के हैं।
बीजेपी में किस जाति के प्रत्याशी बने सांसद?
इस बार बिहार में बीजेपी से राजपूत जाति के तीन प्रत्याशी चुनाव जीतने में कामयाब हुए हैं। वहीं दो भूमिहार उम्मीदवार भी चुनाव जीते हैं। दो यादव, एक वैश्य, एक ब्राह्मण, एक कायस्थ और दो अति पिछड़ा समुदाय के उम्मीदवार भी चुनाव जीतने में कामयाब हुए हैं। पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद (कायस्थ), पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह (राजपूत), महाराजगंज से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (राजपूत), सारण से राजीव प्रताप रूडी (राजपूत), मधुबनी से अशोक कुमार यादव (यादव), उजियारपुर से नित्यानंद राय (यादव), पश्चिम चंपारण से डॉक्टर संजय जायसवाल (वैश्य), अररिया से प्रदीप कुमार सिंह (अति पिछड़ा) मुजफ्फरपुर से राजभूषण चौधरी (अति पिछड़ा, सहनी) बेगूसराय से गिरिराज सिंह (भूमिहार), नवादा से विवेक ठाकुर (भूमिहार) और दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर (ब्राह्मण) चुनाव जीते हैं।
देखिए लिस्ट
लोकसभा सीट |
प्रत्याशी |
जाति |
पश्चिम चम्पारण (2) |
डॉ संजय जायसवाल |
वैश्य |
पूर्वी चम्पारण(3) |
राधामोहन सिंह |
राजपूत |
मधुबनी(6) |
अशोक कुमार यादव |
यादव |
अररिया(9) |
प्रदीप कुमार सिंह |
अति पिछड़ा |
दरभंगा(14) |
गोपाल जी ठाकुर |
ब्राह्मण |
मुजफ्फरपुर (15) |
राज भूषण चौधरी |
अति पिछड़ा, (सहनी) |
महराजगंज(19) |
जनार्दन सिंह सिग्रीवाल |
राजपूत |
सारण (20) |
राजीव प्रताप रूडी |
राजपूत |
उजियारपुर(22) |
नित्यानन्द राय |
यादव |
बेगूसराय (24) |
गिरिराज सिंह |
भूमिहार |
पटना साहिब(30) |
रवि शंकर प्रसाद |
कायस्थ |
नवादा(39) |
विवेक ठाकुर |
भूमिहार |
जेडीयू से किस जाति के प्रत्याशी बने सबसे ज्यादा सांसद?
बिहार लोकसभा चुनाव में जेडीयू की ओर से सबसे ज्यादा जीत अति पिछड़ा प्रत्याशी ने दर्ज की। जेडीयू की ओर से तीन अति पिछड़ा, दो कुशवाहा, दो यादव, एक दलित, एक राजपूत, एक ब्राह्मण, एक भूमिहार और एक कुर्मी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। जेडीयू कोटे से वाल्मीकि नगर से सुनील कुमार (कुशवाहा) और सिवान से विजय लक्ष्मी देवी (कुशवाहा) की जीत हुई। सीएम नीतीश के गृह जनपद नालंदा से कौशलेंद्र कुमार (कुर्मी) ने जीत दर्ज की।
देखिए लिस्ट
लोकसभा सीट |
प्रत्याशी |
जाति |
वाल्मीकिनगर(1) |
सुनील कुमार |
कुशवाहा |
शिवहर (4) |
लवली आनंद |
राजपूत |
सीतामढ़ी (5) |
देवेश चन्द्र ठाकुर |
ब्राह्मण |
झंझारपूर(7) |
रामप्रीत मंडल |
अति पिछड़ा |
सुपौल(8) |
दिलेश्वर कामैत |
अति पिछड़ा |
मधेपुरा(13) |
दिनेश चन्द्र यादव |
यादव |
गोपालगंज(17) |
डॉ० आलोक कुमार सुमन |
एससी |
सिवान(18) |
विजयलक्ष्मी देवी |
कुशवाहा |
भागलपुर(26) |
अजय कुमार मंडल |
अति पिछड़ा |
बांका(27) |
गिरिधारी यादव |
यादव |
मुंगेर(28) |
राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह |
भूमिहार |
नालन्दा (29) |
कौशलेन्द्र कुमार |
कुर्मी |
लोजपा में किस जाति के सबसे ज्यादा सांसद
बिहार में लोजपा (रामविलास) के टिकट पर तीन दलित, एक राजपूत और एक वैश्य उम्मीदवार विजयी हुए। हाजीपुर से चिराग पासवान (दलित), समस्तीपुर से शांभवी (दलित) और जमुई से अरुण भारती (दलित) सफल रहे। वैशाली में वीणा सिंह (राजपूत) और खगड़िया में राजेश वर्मा (वैश्य) ने जीत हासिल की। वहीं जीतन राम मांझी (दलित) ने भी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के लिए गया सीट से जीत दर्ज की।
राजद के लिए 2 यादव, एक राजपूत और कुशवाहा ने दर्ज की जीत
बिहार लोकसभा चुनाव में 'इंडिया' गठबंधन का नेतृत्व करने वाली राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लिए दो यादव, एक राजपूत और एक कुशवाहा ने जीत दर्ज की। राजद के लिए पाटलिपुत्र में मीसा भारती (यादव), जहानाबाद में सुरेन्द्र प्रसाद यादव (यादव), बक्सर में सुधाकर सिंह (राजपूत) और औरंगाबाद में अभय कुमार कुशवाहा (कुशवाहा) जीते हैं। कांग्रेस खेमे में किशनगंज से मोहम्मद जावेद, कटिहार से तारिक अनवर और सासाराम सुरक्षित सीट से मनोज कुमार (दलित) विजयी रहे। काराकाट से राजाराम सिंह (कुशवाहा) और आरा से सुदामा प्रसाद (ओबीसी) सीपीआई (एमएल) के टिकट पर विजयी हुए। अंत में पूर्णिया लोकसभा सीट पर निर्दलीय पप्पू यादव (यादव) को सफलता मिली।
Comments
Post a Comment