दुनिया के इन दो देशों में शुरू होगी लड़ाई और फिर होगा तीसरा विश्व युद्ध, मरेंगे 2 करोड़ लोग, एआई ने डराया
![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/107134938/photo-107134938.jpg)
लंदन: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने इस भयावहता का खुलासा किया है कि अगर तीसरा विश्व युद्ध शुरू हुआ तो अगले पांच साल में दुनिया में क्या हो सकता है। एआई ने चौंकाने वाली काल्पनिक भविष्यवाणियों का एक पूरा सेट तैयार किया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि अगर इसी साल युद्ध शुरू हुआ तो यह परमाणु हमले, आर्कटिक में लड़ाई और दो करोड़ से ज्यादा लोगों की दुखद मौतों की वजह बन सकता है। इन सभी भविष्यवाणियों में सबसे चिंताजनक बात यह है कि एआई के अनुसार इस संघर्ष में संभावित मौतों की संख्या बहुत ज्यादा हो सकती है। द सन की इस रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा साल यानी साल 2024 को लेकर चैटजीपीटी ने चेतावनी दी है कि उनके परिदृश्य में एक "ट्रिगरिंग घटना" होगी जो रूस और अमेरिका के बीच तनाव के अचानक बढ़ने की वजह बनेगी। ये राजनयिक विफलताओं, साइबर हमलों और आरोपों की एक श्रृंखला होगी, जिसके बाद पूर्वी यूरोप और आर्कटिक क्षेत्र के देशों के बीच झड़पें शुरू होंगी और इस बिंदु पर रूस और अमेरिका दोनों अपने सैन्य बल जुटाएंगे। इसके बाद साल 2025 में लड़ाई और ज्यादा बढ़ जाएगी, यानी संघर्ष विस्तार होगा। जिसमें नाटो सहयोगी और रूसी-गठबंधन वाले देश शामिल होंगे। इसके बाद साइबर हमले तेज होंगे और महीनों से जारी झड़पों के चलते मरने वालों की संख्या बढ़ने लगेगी। एक तरफ रूस कुछ क्षेत्रीय साझेदारों के करीब आएगा तो अमेरिका नाटो सदस्यों के साथ अपनी दोस्ती को मजबूत करेगा।
साल 2026 से 2029 तक का घटनाक्रम
इस भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2026 में तीसरे विश्व युद्ध की घोषणा हो जाएगी क्योंकि बड़ी शक्तियों के साथ बाकी दुनिया इसमें शामिल हो जाएगी। चीन जैसी शक्तियां प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संघर्ष में शामिल हो जाती हैं। इन जटिलताओं के परिणामस्वरूप कई छद्म युद्ध भी उभरेंगे। चैटजीपीटी के अनुसार, साल 2027 तक परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की बातें होने लगेंगी। हालांकि परमाणु बम के इस्तेमाल की ओर कोई देश नहीं जाएगा लेकिन संघर्ष उस बिंदु तक बढ़ेगा जहां परमाणु हथियारों के उपयोग के बारे में चिंताएं होती हैं। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय युद्धविराम के लिए प्रयास तेज करेगा लेकिन क्योंकि एआई यह भी नोट करता है कि दुनिया 2027 में विश्व युद्ध जारी रहेगा और दुनिया एक पीड़ा से गुजर रही होगी। साल 2028 में चार साल की लड़ाई और लाखों लोगों की जान गंवाने के बाद कई देश युद्ध पर अपने रुख पर पुनर्विचार करना शुरू कर देंगे। दुनिया युद्धविराम के कई प्रयास और लगातार शांति वार्ता होते देखेगी। साल 2028 तक एआई गंभीर आर्थिक परिणामों की भी भविष्यवाणी करता है। इससे दुनियाभर में आर्थिक मंदी आएगी। इसके बाद साल 2029 यानी युद्ध का अंतिम वर्ष बातचीत के इर्द-गिर्द केंद्रित होगा। चैटजीपीटी कहता है कि कोई भी पक्ष निर्णायक जीत हासिल करने में सक्षम नहीं होता है। अंतरराष्ट्रीय दबाव दोनों देशों को बातचीत की मेज पर वापस आने के लिए मजबूर करता है। एआई कहता है कि इसके बाद दुनिया को खुद को सामान्यता के युग में वापस लाने की एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। चैटजीपीटी ने पांच वर्षों की लड़ाई में मरने वालों की संख्या लाखों में बताई है। कहा गया है कि मरने वालों की संख्या 20 मिलियन से भी ऊपर जा सकती है। बता दें कि एआई की ये भविष्यवाणी एक काल्पनिक परिदृश्य पर आधारित है और इसका वास्तविक दुनिया की घटनाओं या भविष्यवाणियों पर आधारित नहीं हैं।from https://ift.tt/0jo4Wn8
Comments
Post a Comment