सेम सेक्स मैरिज पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, क्या आप भी जानते हैं LGBTQIA+ का पूरा मतलब?

नई दिल्ली: कहते हैं कि प्यार सिर्फ एक लड़का और एक लड़की के बीच ही हो सकता है। दोनों के बीच आत्मीय संबंध, प्रेम और बाद में शादी। हम और आप जबसे बड़े हुए हैं तबसे लेकर आज आज तक यही देखते आए हैं कि प्रेम और शादी के लिए भगवान ने एक पुरुष और एक स्त्री को ही चुना है। कभी कल्पना ही नहीं कि दो लड़कों या दो लड़कियों के बीच भी वैसी ही फीलिंग हो सकती है। एक लड़का भी अपनी मर्जी से दूसरे लड़के या एक लड़की दूसरी लड़की से प्रेम कर सकती है। भारतीय समाज ने आजतक ऐसे रिश्ते को कभी नहीं स्वीकारा। लेकिन, हमारे देश में एक ऐसी कम्यूनिटी या समुदाय है जो इसका समर्छथन करता है। इन रिश्तों का उत्सव मनाता है। समुदाय को LGBTQIA+ कहा जाता है। लेकिन इसका पूरा मतलब कम ही लोग समझ पाते हैं। आज देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में इसे कानूनी मान्यता देने पर ही बहस चल रही है। सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली 5 जजों की बेंच इसपर फैसला सुनाएगी। उससे पहले आपको सरल भाषा में LGBTQIA+ का फुल फॉर्म समझा देते हैं। लेस्बियन(Lesbian) LGBTQ में पहले अक्षर L का मतलब लेस्बियन होता है। जब एक महिला प्यार, शादी और सेक्स के लिए किसी पुरुष की तरफ आकर्षित न होकर किसी महिला की तरफ होती है तब उसे लेस्बियन कहा जाता है। लेस्बियन में भी दो भाग हैं। एक है Butch और दूसरा Femme। एक लेस्बियन में एक सी चाल-ढाल, पहनावा और व्यवहार पुरुषों की तरह होगा तब उसे Butch कहा जाएगा। जब दो पार्टनर के अंदर महिलाओं जैसी विशेषता होगी तब उसे Femme कहा जाएगा। गे(Gay)जब एक पुरुष महिला की तरफ आकर्षित न होकर किसी पुरुष की तरफ आकर्षित होगा तब उसे गे कहा जाता है। इस शब्द का उपयोग एक अंब्रेला टर्म के तौर पर होता है। गे टर्म हेट्रोसेक्सुअल को छोड़कर अन्य लैंगिक पहचान के लिए हो सकता है। बायसेक्सुअल(Bisexual)ये ऐसे लोग होते हैं जो पुरुष और स्त्री दोनों तरफ आकर्षित हो सकते हैं। इसका सीधा मतलब है कि किसी पुरुष की स्त्री के साथ-साथ पुरुषों में भी दिलचस्पी हो सकती है। ठीक उसी तरह महिला किसी पुरुष के साथ-साथ किसी अन्य महिला की तरफ भी आकर्षित हो सकती है। दोनों के बीच संबंध भी बन सकते हैं। ट्रांसजेंडर्स ये वो लोग हैं जिनका व्यवहार जन्म के बाद से अपने लिंग के विपरीत ही होता है। इसे सरल शब्दों में ऐसे समझें। अगर उसका जन्म एक लड़के के रूप में हुआ है तो उसके अंदर औरतों वाले गुण होंगे और अगर उसका जन्म एक लड़की के रूप में हुआ है तो उसके अंदर लड़कों वाले गुण होंगे। Queer Questioning ये ऐसे लोग होते हैं जो अंदर से दुविधा में फंसे होते हैं। मतलब वो लोग जो तय नहीं कर पाते कि उनका आकर्षण पुरुष की तरफ है या स्त्री की तरफ। उनके अंदर स्त्री वाले गुण हैं या पुरुष वाले। अक्सर ऐसे लोगों के मन में सवाल रहता है इसलिए इन्हें Queer Questioning की श्रेणी में रखा जाता है।इंटरसेक्स(Intersex) यह एक तरह की फिजिकल कंडीशन है। जन्म के साथ ही वह इन सब चीजों के साथ पैदा होता है। मतलब है कि उसके अंदर एक या अधिक सेक्स से संबंधित विशेषताएं मौजूद रहती हैं। लिंग, आंतरिक प्रजनन अंग आदि इसके उदाहरण हैं। Asexual इस कैटेगरी में ऐसे लोगों को रखा जाता है जो किसी भी तरह के सेक्सुअल आकर्षण को फील नहीं कर पाते। इनमें कुछएक नॉन- रोमैंटिक लोग भी हो सकते हैं। इसके आगे लगे + का अर्थ है कि ऐसे सभी लैंगिक पहचान जो इसमें शामिल कर सकते हैं।


from https://ift.tt/k9QyJof

Comments