रजगर दन म भ नबर वन ह टट गरप इस कपन म कम करत ह सबस जयद करमचर

नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा कर्मचारी किस कंपनी में काम करते हैं? इसका जवाब है टीसीएस (TCS)। टाटा ग्रुप (Tata Group) की यह कंपनी देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है और मार्केट कैप के हिसाब से मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलांयस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के बाद दूसरे नंबर पर है। हुरुन रिसर्च के मुताबिक टीसीएस (TCS) के कुल कर्मचारियों की संख्या 5.92 लाख है। यह कर्मचारियों के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। वैसे देश में कर्मचारियों के हिसाब से टॉप 10 में शामिल कंपनियों में चार आईटी सेक्टर की हैं। इनमें टीसीएस के अलावा इन्फोसिस (Infosys), विप्रो (Wipro) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) शामिल है।इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बेंगलुरु की बिजनस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी क्वेस कॉरपोरेशन (Quess Corporation) का है। इस कंपनी का कारोबार कई देशों में फैला है और इसमें 4.27 लाख कर्मचारी काम करते हैं। मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3.40 लाख कर्मचारी काम करते हैं। कर्मचारियों के हिसाब से यह देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। आईटी कंपनी इन्फोसिस के कर्मचारियों की संख्या 3.14 लाख है। इस कंपनी का मुख्यालय बेंगलुरु में है और इसका कारोबार भी कई देशों में फैला है। इसे एन नारायणमूर्ति और उनके साथियों ने शुरू किया था।

कौन-कौन है टॉप 10 में

इंजीनियरिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (Larsen and Toubro) में 2.52 लाख कर्मचारी काम करते हैं। इस लिस्ट में छठे स्थान पर आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) मौजूद हैं। इस कंपनी 2.47 लाख कर्मचारी काम करते हैं। एक और आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) में 2.25 लाख कर्मचारी काम करते हैं। प्राइवेट सिक्योरिटी देने वाली कंपनी एसआईएस (SIS) में 1.44 लाख कर्मचारी काम करते हैं। इसकी स्थापना रवीन्द्र किशोर सिन्हा ने 1985 में पटना में की थी। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के कर्मचारियों की संख्या 1.42 लाख और मदरसन सूमी सिस्टम्स के कर्मचारियों की संख्या 1.29 लाख है।


from https://ift.tt/tZHfw7B

Comments