पहली बार कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ प्राणी, जितना खूबसूरत उतना ही शर्मीला, केवल दो देशों मिलते हैं चौसिंगा

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में दुर्लभ मछली मिलने के बाद अब जगदलपुर जिले में एक दुर्भल प्राणी मिला है। एक्सपर्ट का दावा है कि ये जीव केवल भारत और केवल के जंगलों में पाया जाता है। दरअसल, जिले के कांगेर घाटी नेशनल पार्क में एक दुर्लभ प्रजाति का दिखाई दिया है। चौसिंगा हिरणों की एक प्रजाति होती है। यह देखने में बेहद खूबसूरत होता है। इसके बारे में कहा जाता है कि ये बहुत ही शर्मिला प्राणी होता है। यह लोगों को देखकर छुप जाता है। ऐसे में कांगेर घाटी में इस प्राणी के मिलने से वन्य कर्मियों में खुशी की लहर है। इससे पहले भी कई बार इसके यहां देखे जाने का दावा किया गया है। चौसिंगा अत्यंत दुर्लभ प्राणी माना जाता है। यही कारण है कि इसका संरक्षण बाघ की तरह किया जाता है। इसको वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 में रखा गया है। इसके बारे में कहा जाता है कि ये प्राणी अकेले में रहना पसंद करता है। क्यों कहलाता है चौसिंगाहरिण की इस प्रजाति की चार सिंग होती हैं जिस कारण से इसे चौसिंगा कहा जाता है। यह अकेला और शांतप्रिय होने के कारण बहुत कम दिखाई देता है। भारत में यह विलुप्त होने की कगार पर है। चौसिंगा देश के केवल कांगेर नेशनल पार्क में ही देखा गया है। इससे पहले किसी और पार्क में दिखाई नहीं दिया है। चौसिंगा की ऊंचाई करीब 22 से 25 इंच और इसका अधिकतम 22 किलो के करीब होता है। यह पूरी तरह से शाकाहारी जीव है जो पत्तियां और फल खाता है। पहली बार कैमरे में हुआ कैदनेशनल पार्क के निदेशक ध्ममशील गणवीर ने बताया कि पहले भी कई बार इसके यहां देखे जाने का दावा किया गया है लेकिन ये पहला मौका है जब किसकी तस्वीर को कैमरे में कैद किया गया है। बता दें कि ये तस्वीर अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। कितनी है संख्यानेशनल पार्क में चौसिंगा दिखाई देने के बाद अब वन विभाग की टीम यह पता लगाने में जुटी हुई है कि इस नेशनल पार्क में और कितने चौसिंगा हैं। बता दें कि अधिक शर्मीला होने के कारण ये प्राणी बहुत कम दिखाई देते हैं।


from https://ift.tt/DcaTCrK

Comments