क्या नाम है यार... जब फेडरर को नहीं पहचान पाए बाबर आजम, खिसियानी हंसी हंसते रहे

नई दिल्ली: महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने लेवर कप में अपने करियर का फाइनल मैच खेला। पिछले हफ्ते स्विट्जरलेंड के 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने अपने लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल के साथ मिलकर 23 सितंबर को अपना आखिरी मैच खेला। सोशल मीडिया पर हर किसी ने फेडरर को विदाई दी और इस महान हस्ती के लिए अपने विचार व्यक्त किए। इस लिस्ट में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी शामिल थे। उन्होंने लिखा- महान का व्यक्तित्व। आइकॉनिक। हैप्पी रिटायरमेंट। वाकई में महान हैं आप। इसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। पाकिस्तान के कप्तान के एक पुराने वीडियो को शेयर किया जाने लगा, जिसमें वह रोजर फेडरर को पहचान ही नहीं पाए। वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि वह फेडरर का नाम बताने के लिए लंबा संघर्ष करते हैं। एक चैट शो में वह बड़ी मुश्किल से फेडरर को पहचान पाते हैं। यहां हैरान करने वाली बात यह है कि जब वह नाम नहीं बता पा रहे होते हैं तो खिसियानी हंसी हंसते। फैंस के लिए यह उससे भी अधिक आश्चर्य वाला था। लोगों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बाबर आजम की मौज लेने लगे। बता दें कि 41 वर्षीय फेडरर ने राफेल नडाल के साथ टीम बनाने और खेलने के बारे में अपनी भावना का खुलासा किया। स्विस खिलाड़ी ने कहा, 'यह एक शानदार दिन रहा है। मैंने लोगों से कहा, 'मैं खुश हूं। मैं दुखी नहीं हूं।' इसलिए, यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने एक बार और अपने जूते बांधने का आनंद लिया। यह आखिरी बार था। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने इसे बनाया और मैच बहुत अच्छा था। मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता। यह अद्भुत रहा है। निश्चित रूप से एक ही टीम में राफेल नडाल के साथ खेलना और इतने लोगों के बीच यह बेहद खास रहा।'


from https://ift.tt/a2Mq1gp

Comments

Popular posts from this blog

आध क गलत सचन और करयकरम म एक घट क दर स पहच सएम गहलत फर हआ एकशन