Posts

चीन ने पंक्चर कर दी एलन मस्क की टेस्ला, लोगों के गुस्से ने पूरी कर दी रही-सही कसर, मुश्किल है आगे का रास्ता?

Image
टेस्ला कंपनी के बुरे दिन चल रहे हैं। निवेशकों को एलन मस्क के राजनीतिक विचारों से परेशानी हो रही है। एलन मस्क ने संकेत दिया है कि वह ट्रंप प्रशासन के डिपार्टमेंट ऑफ़ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे सकते हैं। शायद यह कदम टेस्ला को बचाने के लिए बहुत देर से उठाया जा रहा है। टेस्ला कुछ समय पहले तक अमेरिकी ऑटोमोबाइल का चमकता सितारा थी। जब 2008 में पहली टेस्ला आई, तो शाइनी रोडस्टर 3.9 सेकंड में 0 से 60mph की गति पकड़ सकती थी। इसकी टॉप स्पीड 125 मील प्रति घंटा थी। यह एक बार चार्ज करने पर 244 मील चल सकती थी। यह एनर्जी बचाने में माहिर थी। इसका कार्बन फुटप्रिंट भी कम था। लगभग $100,000 की कीमत पर यह बहुत खास थी। यह स्टाइल, अंतरात्मा और उद्देश्य का प्रतीक थी।टेस्ला ने आगे चलकर छह और मॉडल बनाए। बाजार में टेस्ला की वैल्यू आधा दर्जन पारंपरिक कार कंपनियों के संयुक्त मूल्य से भी अधिक थी। एलन मस्क कंपनी की स्थापना के एक साल बाद 2004 में कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक के रूप में शामिल हुए थे। आज वह दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं। टेस्ला ने तकनीक के वादे के चमकदार प्रतीक के रूप में लोगों ...

ऐसा ही होना चाहिए... हार्दिक पंड्या से मैदान पर हुई भिड़ंत, फिर मैच के बाद क्या बोले साई किशोर?

Image
अहमदाबाद: के 9वें मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हरा दिया। मैच का सबसे चर्चित विषय हार्दिक पंड्या और गुजरात के स्पिनर के बीच हुई भिड़ंत रही। यह घटना MI की पारी के 15वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई। हार्दिक ने गेंद को वापस गेंदबाज की ओर धकेला। साई किशोर ने गेंद उठाते हुए हार्दिक को घूर कर देखा। इस पर ने हाथ घुमाकर कुछ अपशब्द कहे। स्पिनर साई किशोर भी पीछे नहीं हटे और हार्दिक को घूरते रहे। अंपायर को बीच में आकर दोनों खिलाड़ियों को अलग करना पड़ा। भिड़ंत पर क्या बोले साई किशोर? मैच के बाद साई किशोर ने ब्रॉडकास्टर्स को इंटरव्यू दिया। यहां इयान बिशप ने उनके इस विवाद के बारे में सवाल किया। इसके जवाब में साई किशोर ने कहा, 'वह मेरे अच्छे दोस्त हैं, मैदान के अंदर ऐसा ही होना चाहिए। मैदान के अंदर, कोई भी प्रतिद्वंद्वी हो सकता है लेकिन हम चीजों को व्यक्तिगत रूप से नहीं लेते हैं। हम अच्छे प्रतिस्पर्धी हैं, मुझे लगता है कि खेल ऐसा ही होना चाहिए।' सूर्यकुमार की बैटिंग को सराहा साई किशोर ने सूर्यकुमार यादव के बैटिंग की तारीफ भी की। उन्होंने कहा- ...

बिहार में 33 सरकारी शिक्षकों की गई नौकरी, 194 मास्टर साहब हैं रडार पर, सैलरी वाली बात जान उड़ जाएंगे होश

Image
गोपालगंज: के गोपालगंज जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना सही वैकेंसी के शिक्षकों की भर्ती होने के मामले में 33 शिक्षकों को पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया है। अब 194 और शिक्षकों की नियुक्ति की जांच हो रही है। अगर गड़बड़ी मिली, तो उन्हें भी हटाया जा सकता है। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। गलत तरीके से शिक्षक भर्ती का है मामला दरअसल, गोपालगंज जिले में गलत तरीके से शिक्षक भर्ती का मामला सामने आया है। शिक्षा विभाग ने इस पर सख्ती दिखाते हुए पहले 33 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया था। अब 194 और शिक्षकों की नियुक्ति की जांच चल रही है। इन शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़ी की आशंका है। अगर जांच में यह साबित हो जाता है कि इनकी नियुक्ति गलत तरीके से हुई है, तो इन्हें भी नौकरी से निकाला जा सकता है। वेतन वापस लेगी सरकार जिन 33 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है, उनसे सरकार वेतन वापस लेगी। इन शिक्षकों ने पटना हाईकोर्ट में अपील की थी, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट ने मामला राज्य अपीलीय प्राधिकार को भेज दिया। वहां से भी शिक्षकों को कोई मदद नही...

जब प्राइमरी स्‍कूल में पढ़ाने वाले मास्‍टर साहब पा गए देसी शराब की दुकान! ग्रेटर नोएडा में बड़ी गड़बड़ी

Image
नोएडा: ग्रेटर नोएडा में देसी शराब की दुकान के लिए हुए ई-लॉटरी में फर्जीवाड़ा सामने आया है। दरअसल प्राइमरी स्‍कूल में पढ़ाने वाले एक मास्‍टर साहब ने आवेदन किया और उनको दुकान अलॉट हो गई। जब ये जानकारी खुली तो प्रारंभिक आवंटन को रद्द कर दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि पहले चरण में दुकान के लिए केवल 16 आवेदन आए थे, जबकि दूसरे चरण में 173 आवेदन आए। देसी शराब की दुकानों के लिए आवेदन शुल्क 40,000 रुपये से लेकर 65,000 रुपये तक है। यह दुकानों के स्थान और आकार पर निर्भर करता है।सुबोध कुमार ने बताया कि ई-लॉटरी के पहले चरण के दौरान 6 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सभी 501 शराब की दुकानों का आवंटन किया गया था। हालांकि, दस्तावेज सत्यापन के दौरान पता चला कि एक देसी शराब की दुकान एक ऐसे आवेदक को आवंटित की गई थी जो एक प्राथमिक सरकारी स्कूल में शिक्षक है। आबकारी विभाग के नियमों के अनुसार, सरकारी कर्मचारी शराब की दुकान के लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं कर सकते या नहीं ले सकते। दुकान का लाइसेंस शुल्‍क 10.4 लाख रुपये इसलिए, उनका आवंटन रद्द कर दिया गया और ई-लॉटरी के दूसरे चरण म...

इमरान प्रतापगढ़ी केस: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जजों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करनी चाहिए भले ही उन्हें विचार पसंद न आए

Image
नई दिल्ली, ने कहा है कि जजों को की रक्षा करनी चाहिए, भले ही उन्हें व्यक्त विचार पसंद न आए। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ गुजरात पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर रद्द करते हुए उक्त टिप्पणी की है। जस्टिस एएस ओका और जस्टिस उज्जल भुयान की बेंच ने प्रतापगढ़ी की याचिका को स्वीकार करते हुए कहा कि इस मामले में कोई अपराध नहीं बनता। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर जोर अदालत ने अपने फैसले में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों की रक्षा के महत्व पर जोर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि "संविधान के अनुच्छेद 19(1) के तहत प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नागरिकों का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है और इसे बनाए रखना आवश्यक है। न्यायालयों का दायित्व है कि वे इस अधिकार की रक्षा करें, भले ही उन्हें व्यक्त किए गए विचारों से व्यक्तिगत रूप से असहमति हो। गौरतलब है कि यह एफआईआर प्रतापगढ़ी के एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर दर्ज की गई थी, जिसमें एक कविता की पृष्ठभूमि में एक वीडियो क्लिप थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुलिस को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार को समझना चाहिए और इस प्र...

फ्रांस ने राफेल और मिराज संग शुरू की न्‍यूक्लियर हमले की तैयारी, परमाणु प्रतिरोधक फोर्स कर रही अभ्‍यास, निशाने पर कौन?

Image
पेरिस: यूक्रेन युद्ध के बीच फ्रांस की सेना ने परमाणु प्रतिरोधक क्षमता का मंगलवार से अभ्‍यास शुरू किया है। इसे पोकर 2025 नाम दिया गया है। इस अभ्‍यास के दौरान फ्रांस की सेना राफेल बी फाइटर जेट की मदद से ASMP-A मिसाइलों के जरिए परमाणु हमले की ट्रेनिंग करेगी। इस ट्रेनिंग में फ्रांस की सेना का रणनीतिक बल और 20 फाइटर जेट हिस्‍सा ले रहे हैं। इस अभ्‍यास दल को दो टीमों में बांटा गया है। ब्‍लू टीम कई व‍िमानों, एयर टैंकर और अवाक्‍स विमान की मदद से परमाणु बम गिराने की कोशिश करेगी, वहीं रेड टीम इस परमाणु हमले को रोकने का प्रयास करेगी। फ्रांस की सेना ऐसे समय पर यह परमाणु अभ्‍यास कर रही है जब अमेरिका के साथ तनाव चल रहा है और रूस लगातार यूरोप को परमाणु हमले की धमकी दे रहा है। फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने तो यूरोप को परमाणु छतरी मुहैया कराने का प्रस्‍ताव दिया है ताकि अमेरिका पर से यूरोप की निर्भरता को कम किया जा सके। फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक पोकर अभ्‍यास सालभर में 4 बार होता है लेकिन इस बार यह खास है। अब तक यह अभ्‍यास रात को होता था लेकिन इस बार दिन में भी किया जा रहा है। इससे पहले सा...

भारत की RAW के खिलाफ हो ऐक्शन.... अमेरिका ने अल्पसंख्यकों पर दिया ज्ञान, क्या ट्रंप लगाएंगे भारतीय खुफिया एजेंसी पर प्रतिबंध

Image
वॉशिंगटन: दुनिया भर के देशों के प्रवासियों को हथकड़ी पहनाकर आतंकियों की तरह मिलिट्री जहाजों में भेजने वाले अमेरिका ने धार्मिक स्वतंत्रता पर भारत को ज्ञान दिया है। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग ने मंगलवार को भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर टिप्पणी की है। इसमें कहा गया है कि भारत में अल्पसंख्यकों के साथ बुरा व्यवहार हो रहा है। अमेरिकी आयोग ने भारत की जासूसी एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। इसके लिए उसने सिख अलगाववादियों की कथित हत्या में भारतीय एजेंसी की संलिप्तता के बेबुनियाद आरोपों को आधार बनाया है। क्या ट्रंप लगाएंगे प्रतिबंध? रिपोर्ट में उस भारत की जासूसी एजेंसी के खिलाफ ऐक्शन की बात कही है, जिसके साथ वॉशिंगटन ने चीन की साझा चिंताओं को देखते हुए घनिष्ठ संबंध बनाने की कोशिश की है। विश्लेषकों का कहना है कि वॉशिंगटन ने लंबे समय से नई दिल्ली को एशिया और अन्य जगहों पर चीन के बढ़ते प्रभाव के प्रतिकार के रूप में देखा है। रॉयट्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस बात की संभावना बहुत कम है कि अमेरिकी सरकार भारत की जासूसी स...