Posts

जिस खिलाड़ी को पंजाब किंग्स ने अपनाने से किया था इनकार, उसी पर लुटाया है अब करोड़ों रुपए

Image
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए रिटेंशन को पूरा कर लिया गया है। अब सभी 10 टीमें मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों की खरीद फरोख्त करेंगे। आईपीएल में 2025 के लिए हुए रिटेंशन में कुछ ऐसे खिलाड़ियों को भी रिटेन किया गया है, जिसकी कोई उम्मीद नहीं कर रहा था। ऐसे ही एक नाम हैं शशांक सिंह। शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने 5 करोड़ में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया है। शशांक सिंह को पंजाब ने पिछले सीजन में महज 20 लाख में खरीदा था। शशांक के अलावा पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह को अपने साथ बनाए रखा है। पंजाब किंग्स के लिए रिटेन हुए शशांक सिंह का इस फ्रेंचाइजी के साथ एक रोचक मामला जुड़ा हुआ है। ये वही शशांक सिंह हैं जिन्हें पंजाब किंग्स ने बोली लगाकर खरीदने से मना कर दिया था। पंजाब किंग्स शशांक सिंह को अपनी टीम में ही नहीं लेना चाहते थे, लेकिन आखिरी में फ्रेंचाइजी ने अपने फैसले को बदला और शशांक सिंह को आईपीएल 2024 में मौका दिया। इसके बाद फिर क्या था जिस खिलाड़ी को सिर्फ 20 लाख रुपए मिले थे अब उसी पंजाब किंग्स ने उसे 5 करोड़ दिए हैं। क्या है शशांक सिंह का पूरा मामला शशांक सिंह और पंजाब किं...

1,2,3,4,5,6... आज कितने राज्यों का स्थापना दिवस, पीएम मोदी-राहुल के संदेश से जान लीजिए

Image
नई दिल्ली : देश में आज का दिन बेहद ही खास और यादगार है। आज 1,2,3,4,5, 6 नहीं बल्कि एक साथ 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस पर है। और विपक्ष के नेता ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर संबंधित राज्यों को लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। स्थापना दिवस पर राहुल का ट्वीट राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, पुडुचेरी, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के लोगों को आज उनके स्थापना दिवस पर बधाई। ये जीवंत संस्कृतियाँ, विविध भाषाएँ, समृद्ध इतिहास और चिरस्थायी परंपराएँ भारत की ताकत का मूल हैं और हमारे राष्ट्र को इसकी लचीलापन प्रदान करती हैं। राहुल ने आगे लिखा कि आइए हम इस एकता का जश्न मनाएं और इसकी रक्षा करें। कांग्रेस नेता ने लिखा कि यह पहचानते हुए कि प्रत्येक राज्य का अनूठा योगदान उन बंधनों को समृद्ध और मजबूत करता है जो हमें एक साथ रखते हैं। पीएम मोदी का संदेश पीएम ने लिखा कि समस्त छत्तीसगढ़वासियों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। वैभवशाली लोक परंपरा और जनजातीय संस्कृति के ...

गाड़ी चोरी हो जाए तो तुरंत करें ये काम, नहीं तो पड़ जाएंगे बड़ी मुसीबत में, जानें कौन से डॉक्यूमेंट हैं जरूरी

Image
नई दिल्लीः कोई भी गाड़ी चाहे वह टू-वीलर हो या छोटी बड़ी लग्जरी कार या कमर्शियल वाहन, हर शख्स की जिंदगी से जुड़ी होती है। इसे खरीदते समय ही वह शख्स इसे अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बना लेता है। लेकिन क्या हो जब वह हो जाए या कोई उसे लूट कर ले जाए। ऐसे में काफी परेशानी खड़ी हो जाती है। हम आपको बता रहे हैं कि अगर आपको गाड़ी चोरी हो जाए या कोई लूट तो क्या करें। सबसे पहले करें ये काम आपकी गाड़ी अगर चोरी हो जाती है, तो आप सबसे पहले पुलिस को कॉल करें। इसके बाद पुलिस का ये काम होता है कि वो आपकी वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज करे। आपको अपना गाड़ी नंबर, गाड़ी के मालिक का नाम, अपना मोबाइल नंबर समेत अन्य जानकारियां पुलिस को देनी होंगी। पुलिस रिपोर्ट करवाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इसके बिना इंश्योरेंस कंपनी गाड़ी चोरी के क्लेम को मंजूर नहीं करेगी। इसके अलावा गाड़ी चोरी होने की स्थिति में ये जानकारी अपने एरिया के ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी को भी देनी चाहिए। अक्सर लोग ऐसा नहीं करते हैं, लेकिन अगर आपके वाहन का गलत इस्तेमाल होता है, तो ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी को सूचित करना आपकी कई तरह से मदद कर सकता है। ऑनलाइन ई-FI...

विकास किए बिना राज करने की नीति, सीएम योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' बयान पर भड़के राकेश टिकैत

Image
राशिद अली, मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान पर किसान नेता राकेश टिकैत ने करारा हमला बोला है। मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा इस तरह के बयान विकास किए बिना राज करने की नीति के तहत दिए जाते हैं।दरअसल, पिछले दिनों आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया कि बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे। हालांकि, सीएम योगी का यह बयान बांग्लादेश की घटना को संदर्भित करते हुए था। इसके निहितार्थ उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए निकाले गए। मुख्यमंत्री के उक्त बयान पर किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। टिकैत ने नीति पर उठाए सवाल राकेश टिकैत ने सरकार की नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान के पीछे बिना विकास किए राज करने की नीति है। शिक्षा, स्वास्थ्य और न ही रोजगार की बात की जा रही है। बल्कि ऐसे विवादित बयान जारी कर एक महीना ...

फ्रॉड में बेटी पूजा खेडकर के 'बाप' निकले दिलीप खेडकर, शेवगांव सीट से नामांकन, शपथ पत्र देख चकरा जाएगा सिर

Image
पुणे : बर्खास्त ट्रेनी आईएएस अधिकारी के पिता लोकसभा चुनाव में असफल रहने के बाद अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे हैं। दिलीप खेडकर अहिल्यानगर जिले की शेवगांव सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। इस बार उन्होंने चुनावी हलफनामे में अपनी पत्नी से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी है, जबकि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने ऐसा किया था। उन्होंने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया दाखिल करने का अंतिम दिन है।पूर्व सरकारी अधिकारी दिलीप खेडकर और उनकी पत्नी मनोरमा खेडकर कथित आपराधिक धमकी मामले के आरोपियों में से एक हैं। मनोरमा ने जून 2023 में भूमि विवाद को लेकर पुणे जिले में एक किसान को कथित तौर पर बंदूक दिखाई थी। पूजा खेडकर ने किया था यह दावा इस साल के लोकसभा चुनाव के दौरान दिलीप ने चुनावी हलफनामे में अपनी पत्नी मनोरमा से जुड़ी जानकारी का उल्लेख किया था और यह संकेत दिया है कि वे अलग नहीं हुए हैं जबकि उनकी बेटी पूजा खेडकर ने उनके अलग होने का दावा किया था। दिलीप ने इस बार ‘जीवनसाथी’ खंड में अपनी पत्नी का विवरण नहीं दिया। पू...

दिवाली से पहले उपचुनाव के मुकाबले हुए रोचक, जानें दौसा, खींवसर, देवली उनियारा में क्या हो रहा

Image
जयपुर: राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में से चार सीटों पर मुकाबला रोचक होने वाला है। ये चार सीटें हैं खींवसर, चौरासी, सलूंबर और देवली उनियारा। खींवसर, चौरासी और सलूंबर में क्षेत्रीय पार्टियों ने चुनाव को रोचक बना दिया जबकि देवली उनियारा विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के कारण सुर्खियों आ गई। नरेश मीणा ने कांग्रेस से टिकट की दावेदारी की लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर कर नरेश मीणा ने सांसद , चंद्रशेखर रावण, राजकुमार और विधायक रविंद्र भाटी से सहयोग और आशीर्वाद मांगा है। सचिन पायलट को आइडल मानने वाले नरेश मीणा ने भाजपा से दावेदारी करने वाले विजय बैंसला से भी समर्थन मांगा है। मीणा ने बैंसला से कहा कि बीजेपी कांग्रेस आपको टिकट कभी नहीं देगी। आगे पढ़िये चार विधानसभा सीटें कैसे बनी रोचक खींवसर में बेनीवाल की साख का सवाल, बीजेपी-कांग्रेस की मजबूत टक्कर नागौर जिले की खींवसर विधानसभा सीट पर भाजपा ने रेवंत राम डांगा को चुनाव मैदान में उतारा। डांगा को बीजेपी मजबूत प्रत्याशी मान रही है क्योंकि हाल ही में हुए चुनाव में वे महज 2059 मतों से पीछे रह...

अमेरिकी प्रतिबंधों का भी डर नहीं, रूस से पैंटसिर मिसाइल सिस्टम खरीद रहा सऊदी अरब, भारत की नकल पड़ेगी भारी?

Image
रियाद/मॉस्को: मध्य पूर्व में अमेरिका का एक करीबी सहयोगी रूस के पाले में जाता दिखाई दे रहा है। सऊदी अरब और मॉस्को के बीच एक बड़ा रक्षा सौदा हो रहा है। यूक्रेनी डिफेंस आउटलेट ने डिफेंस एक्सप्रेस ने रूस में अनौपचारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि सऊदी अरब रूस से पैंटरिस एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल और आर्टिलरी सिस्टम खरीद रहा है। अगर इसकी पुष्टि होती है तो ये साफ है कि अब सऊदी अरब को भी तुर्की की तरह ही अमेरिकी प्रतिबंधों की परवाह नहीं है। अमेरिकी F-35 कार्यक्रम से बाहर हो गया था तुर्की रूसी हथियारों की खरीद के खिलाफ अमेरिका ने CAASTA कानून के तहत प्रतिबंधों की घोषणा कर रखी है। इसके पहले अमेरिका ने इसी कानून के तहत तुर्की के खिलाफ कार्रवाई की थी। अमेरिका ने रूसी S-400 वायु रक्षा प्रणाली खरीदने पर तुर्की को एफ-35 कार्यक्रम से बाहर कर दिया था।डिफेंस एक्सप्रेस ने रिपोर्ट में सऊदी सरकारी पत्रिका का हवाला दिया गया है, जिसमें सऊदी वायु रक्षा बलों के भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डालने वाला लेख छपा है। इस लेख नई वायु रक्षा प्रणालियों की शुरुआत को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है, जिसमें रूसी पैंटस...