Posts

30 घंटे देरी वाला मामला शांत नहीं हुआ, अब 22 घंटे लेट हुआ एयर इंडिया का प्लेन

Image
मुंबई : एयर इंडिया की वैंकूवर को एक जून को जाने वाली उड़ान आखिरकार रविवार सुबह लगभग 22 घंटे की देरी के बाद 3.15 बजे रवाना हुई। उड़ान शनिवार सुबह 5.30 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन एक ‘तकनीकी’ समस्या के कारण एयरलाइन को इसे पुनर्निर्धारित करना पड़ा। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि एआई 185...की उड़ान में तकनीकी मसले के कारण और बाद में चालक दल के अनिवार्य उड़ान ड्यूटी समयसीमा के तहत आने के कारण देरी हुई। पिछले एक सप्ताह में यह कम से कम तीसरी मौका था जब एयर इंडिया की लंबी दूरी की उड़ानों को किसी न किसी कारण से अत्यधिक देरी का सामना करना पड़ा। इससे पहले एयरलाइन की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को उड़ान जिसे गुरुवार को लगभग 3:30 बजे प्रस्थान करने था, अगले दिन 9:55 बजे रवाना हुई थी। इसमें लगभग 30 घंटे का विलंब हुआ था।उड़ान में देरी के कारण यात्रियों को हुई परेशानी के बावजूद टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था। हालांकि, शनिवार को, एयरलाइन ने इसको लेकर खेद जताया। ढाई साल पहले टाटा ने लिया था संचालन बॉम्बे हाउस में टाटा के शीर्ष नेतृत्व ने उस एयरलाइन के प्रबंधन...

केरल और बंगाल से मिली खुशखबरी, जानिए यूपी में कब एंट्री लेने जा रहा मॉनसून

Image
लखनऊ: झुलसाने वाली गर्मी से उत्‍तर प्रदेश वालों का बुरा हाल है। तेज धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। बेसब्री से मॉनसून आने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। जल्‍द उनका इंतजार खत्‍म होने वाला है। मॉनसून ने केरल और पश्चिम बंगाल के तटों पर दस्‍तक दे दी है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून तय समय से छह दिन पहले ही शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 18 से 20 जून के बीच यूपी में मॉनसून की एंट्री और बारिश की शुरुआत हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस समय राजस्‍थान के ऊपर विपरीत चक्रवाती हवा का दबाव बन रहा है। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में एक एक जून से आंधी चलने और बिजली कड़कने का अनुमान जताया है। लेकिन बारिश होने की उम्‍मीद नहीं है। भीषण गर्मी को लेकर योगी ने दिए आदेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिनों से प्रदेश में जारी भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए एक समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बढ़ते तापमान में आम जनजीवन और पशुधन, वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर ...

EWS के जरिए नौकरी पाने वाले अतिरिक्त नंबर गैरकानूनी: हाई कोर्ट

Image
चंडीगढ़: पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने सरकार को बड़ा झटका दिया है। हाई कोर्ट ने सामाजिक-आर्थिक मानदंडों के तहत सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक देने की नीति को रद्द कर दिया है। न्यायालय के अनुसार, यह मानदंड संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 16 का उल्लंघन है। हरियाणा सरकार के इस मानदंड के तहत, ऐसे उम्मीदवारों को 5 अंक मिलेंगे जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है, जिनके पिता जीवित नहीं हैं। कुछ अन्य मापदंडों के तहत नीति के तहत अधिकतम 20 अंक मिलते हैं। शुरुआत में, ऐसे अतिरिक्त अंक केवल हरियाणा के मूल निवासियों के लिए थे, लेकिन बाद में हरियाणा ने इस मानदंड का लाभ अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को भी दिया।न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायमूर्ति सुदीप्ति शर्मा की खंडपीठ ने कई याचिकाओं को स्वीकार करते हुए ये आदेश पारित किए। पीठ ने हरियाणा को ग्रुप-सी और डी पदों के लिए केवल सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) में प्राप्त अंकों के आधार पर एक नई मेरिट सूची तैयार करने का भी आदेश दिया। खुली अदालत में हुआ फैसला यह आदेश खुली अदालत में सुनाया गया था, लेकिन इस प्रति के दाखि...

जम्मू हादसे में एक ही गांव के 10 की मौत, घर की 3 पीढ़ी खत्म... मातमी सन्नाटे के बीच चूल्हे तक नहीं जले

Image
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की इगलास तहसील के नाया गांव में 3 दिन पहले उत्सव जैसा माहौल था। जिले के आखिरी छोर पर बसे इस गांव से 35 लोग जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। अलग-बगल के कई गांवों से भी कई लोग इस यात्रा में शामिल रहे। शाम के समय बस में जाने से पहले घर परिवार के लोगों ने दुआ और आशीर्वाद देकर रवाना किया। लेकिन दो दिन बाद ही आई खबर ने सबको दहला कर रख दिया। बस के जाने से 22 लोगों की जान चली गई और इसमें भी 10 लोग इसी एक गांव से हैं। एक ही घर में बाबा, पिता और बेटे की मौत से परिवार की 3 पीढ़ियां एक साथ खत्म हो गईं। नाया गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। हर कोई सदमे में है। बुजुर्गों से जवानों तक की मौत होने से आंखें नम हैं। बमुश्किल खुद को संभाल रहे लोग एक-दूसरे को ढांढस बंधा रहे हैं। गांव के तमाम घरों में चूल्हे तक नहीं जले हैं। 28 मई मंगलवार को शाम करीब आठ बजे एक बस वैष्णो देवी, नगरकोट, ज्वालादेवी जी, चिंतपूर्णी देवी की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुई थी। जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी जाते समय अखनूर के टूंगी मोड़ में बस खाई में पलट गई। गांव के लोग अपने ...

75 दिन बाद हाथ आते-आते रह गया जबलपुर डबल मर्डर का आरोपी, हरिद्वार में नाबालिग लड़की को पुलिस के सामने खड़ा कर उड़ गया 'वो'

Image
जबलपुर: ढ़ाई महीने पहले जबलपुर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई थी। नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रेलवे में काम करने वाले अपने पिता और 9 वर्षीय भाई की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से आरोपी मुकुल सिंह और मृतक राजकुमार विश्वकर्मा की नाबालिग बेटी लगातार फरार चल रहे थे। दोनों आरोपी वारदात के बाद से लगातार अपना ठिकाना और हुलिया बदल रहे थे। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। साथ ही देश भर के पुलिस थानों के साथ सार्वजनिक जगहों पर आरोपियों के फोटो चस्पा किए थे। हरिद्वार में मिले दोनों प्रेमी के साथ मिलकर 9 साल के मासूम भाई और पिता के हत्याकांड की आरोपी नाबालिग बेटी अब पुलिस की गिरफ्त में है। ने की मदद से बीती रात लड़की को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि नाबालिग आरोपी का प्रेमी और वारदात का मास्टर माइंड मुकुल सिंह पुलिस को चकमा देकर एक बार फिर फरार हो गया। हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में आने की खबर मिलते ही जबलपुर पुलिस की एक टीम आरोपी नाबालिग को लेने हरिद्वार गई है। आरोपियों पर लगातार दवाब बना रही थी पुलिस आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए बैंक खाते भी फ़्रीज क...

अमेरिका का सबसे घातक लड़ाकू विमान F-35 क्रैश, न्यू मैक्सिको में हुआ हादसा, 832 करोड़ रुपए का झटका

Image
वॉशिंगटन: अमेरिका का बेहद उन्नत और ताकवर फाइटर जेट एफ-35 क्रैश हो गया है। के अल्बुकर्क एयरपोर्ट पर ये हादसा हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त हुए एफ-35 फाइटर जेट का पायलट इस हादसे में घायल हुआ है। सीबीएस न्यूज ने अमेरिकी रक्षा विभाग के दो अधिकारियों के हवाले से कहा कि ये विकासात्मक मॉडल जेट था, जिसकी कीमत 135 मिलियन डॉलर की है। ये जेट अल्बुकर्क से 1100 किलोमीटर दूर दक्षिणी कैलिफोर्निया में एडवर्ड्स वायु सेना बेस के रास्ते में था। दुर्घटना किर्टलैंड वायु सेना बेस पर ईंधन भरने के बाद स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 1.50 बजे के आसपास हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, फाइटर जेट अल्बुकर्क में इंटरनेशनल सनपोर्ट के पास गिरा। हादसे के बाद विमान से बाहर निकलने में कामयाब रहा पायलट होश में था और उसे यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू मैक्सिको अस्पताल ले जाया गया। अल्बुकर्क फायर रेस्क्यू के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जेसन फेजर ने बताया है कि हादसे के बाद उन्होंने सफलतापूर्वक आग पर काबू पा लिया है। हादसे के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में सड़क के किनारे एक खेत में जल रहे विमान के मलबे को देखा जा सकता है, अग्निशमनकर्मी आग बुझाने की क...

विदेशी इगुआना और एंपरर स्कॉर्पियन...MP के घर में STSF वालों को मिली अमेरिका और अफ्रीका की प्रजाति, एक तो खतरनाक है...

Image
देवास: मध्य प्रदेश के देवास में एक दुर्लभ प्रजाति की इगुआना और बिच्छू () को रेस्क्यू किया गया है। इन विदेशी प्रजातियों को एक परिवार ने अपने घर में पाल रखा था। यह खास बात है कि ये दोनों प्रजातियाँ भारत में नहीं पाई जातीं, बल्कि उत्तरी अमेरिका, पश्चिमी अमेरिका और मेक्सिको में प्राकृतिक रूप से मिलती हैं।इस रेस्क्यू ऑपरेशन को मध्य प्रदेश के संशोधित वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत अंजाम दिया गया है, जो पहली बार इस प्रकार की कार्रवाई के लिए इस्तेमाल हुआ है। इस ऑपरेशन को स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (STSF) की भोपाल और इंदौर विंग ने मिलकर अंजाम दिया। दोनों प्रजातियों को CITES और संशोधित अधिनियम के तहत सूचीबद्ध किया गया है। इसके व्यापार और पालने के लिए परमिट की आवश्यकता होती है।अधिकारियों को आरोपी के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला। बचाए गए जानवर अब इंदौर चिड़ियाघर की देखरेख में हैं। सूत्रों का कहना है कि जांच जारी है और राज्य के बाहर और भी संदिग्धों की पहचान की गई है। जांच की जा रही है कि आरोपी परिवार ने इन विदेशी प्रजातियों को राज्य में कैसे लाया और इस काम में किसने उनकी मदद की। इन जीवों को...