Posts

जीएसटी कलेक्शन में रेकॉर्ड उछाल, अप्रैल में 2.10 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

Image
नई दिल्ली: देश में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन में रेकॉर्ड तेजी देखने को मिली है। यह अब तक के अपने सर्वाधिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2024 में सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। from https://ift.tt/xpc6DVB

अब ये समय बताएगा... जेल से निकलते ही अभय सिंह के नाम पर क्यों भड़के धनंजय? पत्नी श्रीकला के चुनाव पर बड़ा ऐलान

Image
जौनपुर: जौनपुर के बाहुबली () अब आजाद हैं। बुधवार की सुबह जेल से रिहा होते ही उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। पत्नी श्रीकला रेड्डी को चुनाव की शुभकामनाएं देते हुए धनंजय ने जीत का पक्का इरादा जता दिया। इसके साथ ही उनसे जब अपने विरोधी कहे जाने वाले (Abhay Singh) को लेकर सवाल हुआ तो वह भड़क गए। पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह को हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद बरेली जेल से रिहा कर दिया गया। धनंजय ने रिहा होने के बाद भी अपनी पत्नी के समर्थन में चुनाव मैदान में आने का ऐलान कर दिया। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा - मेरी पत्नी बसपा से लोकसभा चुनाव के मैदान में हैं। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है। जीत भी होगी। धनंजय ने कहा, 'मेरे ऊपर फर्जी मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। अब न्यायालय ने रिहाई का फैसला सुनाया है। मैं यहां से निकलते ही सीधा अपने क्षेत्र जौनपुर में जाऊंगा।' बीते शनिवार को पूर्व सांसद को जौनपुर से बरेली जेल शिफ्ट किया गया था। उनकी सजा बरकरार है लेकिन जमानत मिल गई है। वह जेल से बाहर आएंगे लेकिन चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। अभय सिंह पर क्या बोले? अपने वि...

7 साल पहले बनी थी खान-पान की खराब चीजों के विज्ञापन पर लगाम लगाने की योजना, लेकिन आज भी नतीजा ढाक के तीन पात

Image
नई दिल्ली: सरकार ने आज से सात साल पहले गैर-संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए एक कार्य योजना बनाई थी। इस योजना में खासतौर पर बच्चों को और उनके प्रचार पर सख्ती से कार्रवाई की बात कही थी। लेकिन इतने साल बीत जाने के बाद भी इसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अभी हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी अस्वास्थ्यकर खाने के विज्ञापनों का मुद्दा उठाया था। कोर्ट ने पतंजलि के गुमराह करने वाले विज्ञापनों पर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि इस दायरे को बढ़ाया जाए, जिससे उन सभी विज्ञापनों को शामिल किया जा सके जो लोगों को गुमराह करते हैं। खासतौर से ऐसे विज्ञापन जो बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं, जो गलत जानकारी के आधार पर इन प्रोडक्ट्स का यूज कर रहे हैं। सौंपी गई थी जिम्मेदारी सरकार की साल 2017 वाली कार्य योजना में कई मंत्रालयों को जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। जैसे कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय, उपभोक्ता मामले और खाद्य वितरण मंत्रालय, कानून मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय। इन मंत्रालयों को मिलकर काम करके अस्वास्थ्यकर खान-पान की चीज़ों (जैसे कि मैगी, कोल...

बीकानेर जेल में कैदियों की दादागिरी, जेलर को जमीन पर पटक कर लातें मारी और चांटे भी जड़े

Image
बीकानेर: प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों की दादागिरी आए दिन सामने आती रही है। अब तक कैदियों के बीच आपसी गैंगवार और मारपीट की घटनाएं सामने आती रही लेकिन बीकानेर जेल से आई एक खबर ने सबको हैरान कर दिया। बीकानेर जेल में बंद कैदियों ने जेलर को ही पीट दिया। जेलर सूरज नारायण सोनी मंगलवार को जेल में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तीन कैदियों ने अचानक जेलर पर हमला कर दिया। उन्हें जमीन पर पटक दिया। फिर लात घूसों से मारपीट करने के साथ खूब चांटे मारे। पीड़ित जेलर ने बीछवाल थाने में कैदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अन्य कैदियों और प्रहरियों ने बचाया जेलर को घटना के मुताबिक मंगलवार 30 अप्रैल की दोपहर को जेलर सूरज नारायण सोनी जेल में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान वे खुले मैदान से गुजर रहे थे। उसी दौरान कैदी मोहम्मद समीर, अफरीद उर्फ गोली खान और साले मोहम्मद जेल में स्थित अस्पताल परिसर की ओर से लौट रहे थे। इन तीनों ने जेलर सूरज नारायण पर अचानक हमला कर दिया। उन्हें जमीन पर पटका और मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद अन्य कैदी और जेल प्रहरी दौड़कर आए और जेलर को बचाया। सख्ती रास नहीं आ रह...

गाजा युद्ध में कूदे तो उखाड़ फेकेंगे तुम्हारी सरकार... इजरायल ने सीरिया के राष्ट्रपति असद को दी थी सीधी धमकी

Image
तेल अवीव: की वजह से इजरायल और सीरिया के बीच भी तनातनी हुई है। इजरायल ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद को धमकी दी कि वह गाजा में सक्रियता बढ़ाते हैं तो उनकी सरकार पर संकट आ सकता है। टाइम्स ऑफ इजरायल की एक रिपोर्ट में पश्चिमी राजनयिक के हवाले से कहा गया है कि से इस धमकी की वजह से ही सीरिया युद्ध में शामिल होने से बच रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान के दमिश्क वाणिज्य दूतावास पर हमले के लिए इजरायल को दोषी ठहराने के बाद संघर्ष देखा गया लेकिन सीरिया गाजा युद्ध में उलझने से बच गया।रिपोर्ट के मुताबिक, एक पश्चिमी राजनयिक ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए कहा कि इजरायल ने असद को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि अगर सीरिया का इस्तेमाल उनके खिलाफ किया गया तो वे उनकी सरकार को गिरा देंगे। हाल के महीनों में सीरिया में ईरानी ठिकानों पर हमलों की एक श्रृंखला देखी गई है, जिसका आरोप इजरायल पर आरोप लगाया गया है। 1 अप्रैल को दमिश्क में तेहरान के वाणिज्य दूतावास पर एक बड़ा हमला हुआ। इसके बाद ईरान की ओर से इजरायल पर सीधा मिसाइल और ड्रोन हमला किया गया। असद पर युद्ध से दूर रहने का दबाव टाइम्स ऑफ इजरायल के मु...

रात में सड़क पर चलाई स्कूटी, दिन में भव्य रोडशो... अमेठी में पर्चा दाखिले में स्मृति इरानी का खास अंदाज

Image
अमेठी: केंद्रीय मंत्री () आज नामांकन फाइल करने जा रही हैं। से सांसद स्मृति इस चुनाव में जोर-शोर से मैदान में उतरी हैं। सोमवार को अमेठी में भव्य रोडशो निकालकर उन्होंने ताकत का एहसास कराया। हालांकि इससे एक दिन पहले शाम के समय वह खास अंदाज में लोगों के बीच दिखीं। स्मृति स्कूटी पर हेल्मेट लगाकर सड़क पर निकलीं। भाजपा ने अमेठी से लगातार तीसरी बार स्मृति को उम्मीदवार बनाया है। सोमवार की सुबह आवास पर हवन पूजन करने के बाद स्मृति भाजपा कार्यालय पहुंचेंगी। सांसद स्मृति ईरानी भाजपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक रोड शो करेंगी। फिर वहां पहुंचकर पर्चा दाखिल करेंगी। भव्य रोडशो में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। स्मृति ने देर शाम जनपद के गौरीगंज जिला मुख्यालय में अपने आवास से बिना सिक्योरिटी के स्कूटी लेकर निकल पड़ीं। यहां पर भी उन्होंने लोगों से मुलाकात की। कलेक्ट्रेट से निकलकर सांसद स्मृति इरानी स्कूटी से ही सब्जी मंडी पहुंचीं और यहां पर उन्होंने महिला पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। उनके पीछे सुरक्षाकर्मी और कार्यकर्ता भी रहे। इससे पहले स्मृति ने अयोध...

कानपुर में फर्जी पैनल पर नियुक्त हो गए शिक्षक, एक ने तो ले लिया वेतन...खुलासे के बाद प्रदेश में हड़कंप

Image
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शिक्षक नियुक्ति फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। फर्जी शिक्षक नियुक्ति का भंडाफोड़ होने के बाद प्रदेश भर में हड़कंप मच गया है। शिक्षा विभाग इस मामले में एक्टिव हुआ है। सभी जिलों के डीआईओएस को अलर्ट किया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के नाम से ईमेल कर फर्जी पैनल से नियुक्ति करा दी गई। नवंबर में जारी सूची में से 9 को नियुक्ति पत्र भी दे दिए गए। इसमें से दो शिक्षकों ने ज्वाइन भी कर लिया। फर्जी पैनल के आधार पर नियुक्त एक शिक्षक ने अब तक 2.59 लाख रुपये वेतन भी ले लिए हैं। मामले का खुलासा होने के बाद अपर शिक्षा निदेशक ने शनिवार की शाम पत्र जारी कर प्रदेश भर के डीआईओएस को अलर्ट किया है।फर्जी ईमेल के माध्यम से डीआईओएस कार्यालय को शिक्षकों की नियुक्ति का फर्जी पैनल भेजा गया। इस सूची में 9 शिक्षकों के नाम शामिल थे। वेरिफिकेशन के बाद ब्वायज स्कूल के नियुक्ति पत्र डीआईओएस फर्स्ट और गर्ल्स स्कूल के ज्वाइनिंग लेटर डीआईओएस सेकेंड को जारी करने थे। डीआईओएस सेकेंड ने दो शिक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र नवंबर-दिसंबर में ही जारी कर दिए। तत्कालीन डीआईओएस...