Posts

MBA, कॉरपोरेट वर्ल्ड में नौकरी.. जानें राम की मूर्ति बनाने वाले अरुण योगीराज कौन

Image
बेंगलुरू: कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई 'राम लला' की मूर्ति अयोध्या में भव्य राम मंदिर की शोभा बढ़ाएगी। भगवान राम की मूर्ति बनाकर सुर्खियों में आए योगीराज अरुण मैसूर के रहने वाले हैं। वह प्रसिद्ध मूर्तिकारों की पांच पीढ़ियों के वंश से आने वाले एक प्रतिष्ठित मूर्तिकार हैं। राम मंदिर में योगीराज अरुण द्वारा बनाई गई मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा में स्थापित की जाएगी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से लेकर राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने योगीराज अरुण को बधाई दी है। ? अरुण योगीराज वर्तमान में देश में सबसे अधिक डिमांड वाले मूर्तिकारों में से एक हैं। उन्होंने काफी कम उम्र में मूर्तिकला की दुनिया में कदम रखा था। अब तक वे काफी बड़ी-बड़ी हस्तियों की मूर्तियां बना चुके हैं। उनकी ही बनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति दिल्ली में स्थापित की गई थी। योगीराज अरुण अपने परिवार की पांचवीं पीढ़ी में मूर्ति बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने अपने पिता, दादा, बसवन्ना से प्रभावित होकर इस क्षेत्र में कदम रखा था। योगीराज अरुण के पूर्वज मैसरू में राज...

मच्छर मारने की कॉइल रोज जलाते हो, आज तुम्हारी खैर नहीं, फिर गाजियाबाद में बुजुर्ग की लाठी- डंडों से धुनाई

Image
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सीनियर सिटिजन को घर में मच्छर मारने की कॉइल जलाना भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसी लाठी डंडों के साथ उनके घर में घुस गए और कॉइल जलाने पर उनके साथ जमकर मारपीट की। वे इस दौरान बेहोश भी हो गए। पांच महीने बाद इस मामले में तीन पड़ोसियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला सेक्टर- 15 का है। यहां एक मकान में ओम प्रकाश रहते हैं। पीड़ित के मुताबिक, वह अविवाहित हैं, जिसके चलते घर में अकेले रहते हैं। वह काफी बुज़ुर्ग हैं। ओम प्रकाश ने अतर सिंह और उनके बेटे जीत सिंह एवं दो अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, गाली- गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई की शाम 4:30 बजे वह घर में बैठे हुए थे। उन्होंने मच्छर मारने की कॉइल जला रखी थी। इसी दौरान पड़ोसी उनके मकान में आ धमके। बोले-तुम रोज़ ये कॉइल जलाते हो, आज तुम्हें बताते हैं। उनके हाथों में छुरे और दो अज्ञात व्यक्तियों के हाथों में तमंचा था। वे लोग अपने साथ हॉकी और मोटा डंडा व सरिया भी लेकर आए थे। आते ही उन लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी...

लाउड म्यूजिक संग जाम छलका, नए साल से पहले ठाणे में रेव पार्टी का भंडाफोड़, 100 युवा हिरासत में

Image
ठाणे (महाराष्ट्र): ठाणे पुलिस ने एक निजी स्थान पर खुलेआम ड्रग और शराब के साथ नए साल की पूर्व संध्या पर चल रही एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने कम से कम 100 युवाओं को हिरासत में लिया। एक गुप्त सूचना के बाद ठाणे पुलिस का एक बड़ा दल रविवार तड़के कासारवडावली पुलिस स्टेशन के पास घोड़बंदर रोड पर पार्टी स्थल पर पहुंचा और परिसर में छापा मारा। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम रविवार तड़के कासारवडवली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत घोडबंदर रोड पर पार्टी स्थल पर पहुंची और परिसर में छापा मारा। पुलिस ने सुबह तक ठाणे और आसपास से 100 युवाओं को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें मेडिकल टेस्ट और अन्य प्रोटोकॉल के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आयोजन स्थल से बड़ी मात्रा में शराब, कई तरह की ड्रग, नशीले पदार्थ और अन्य अवैध सामान जब्त किया है। म्यूजिक, सिंगिंग और डांस निजी स्थान पर आयोजित रेव पार्टी में तेज आवाज में म्यूजिक, सिंगिंग और डांस चल रहा था। हालांकि, अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि कार्यक्रम में प्रवेश के लिए कोई शुल्क लिया गया था या नहीं। एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ ...

ट्यूबवेल के सूखे कुएं में गिरा तेंदुए का शावक, वन विभाग की टीम ने बेचैन मां से मिलाया

Image
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में वन विभाग की मदद से करीब 12 घंटे के बाद एक मादा तेंदुआ अपने खोए हुए शावक के साथ फिर से मिल गई है। वन अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि गुरुवार को राधना तहसील के मवाना निवासी किसान रियासत के खेत में स्थित ट्यूबवेल के सूखे कुएं में तेंदुए के एक शावक को देखा। कुएं से निकालने के बाद शावक का स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारियों से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, इसमें वह स्वस्थ पाया गया।डीएफओ ने बताया कि उन्होंने तुरंत स्थानीय वन विभाग को सूचित किया और शावक को मादा तेंदुए से मिलाने के लिए सर्च अभियान चलाया। उन्होंने वन्य जीव विशेषज्ञ और अन्य के साथ मिलकर एक टीम बनाई। उन्होंने पहले जांच की और शावक को अपने कब्जे में ले लिया। शुक्रवार सुबह तड़के 3:30 बजे, मादा तेंदुआ अपने लापता शावक की तलाश में आई और उसे सकुशल पाकर राहत मिली। उसने शावक को उठाया और जंगलों में चली गई। गांववालों को अलर्ट रहने की सलाह स्थानीय वन विभाग की टीम तेंदुए के परिवार को मिलाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों ने कैमरे की जांच की और देखा कि तेंदुआ अपने परिवार से मिलने में सफल रहा। टीम ने एक-दूसरे को ...

धोनी की बड़ी बहन जयंती गुप्ता, माही के दोस्त से की शादी, स्कूल में करती हैं मामूली नौकरी

Image
नई दिल्ली: एक लोकप्रिय कहावत है कि हर सफल आदमी के पीछे एक महिला होती है। एमएस धोनी के मामले में यह बात एक बार फिर सही साबित हुई। पत्नी साक्षी उनकी लेडीलक है, ये बात तो हर कोई जानता है, लेकिन आज ऐसी महिला की बात, जो साक्षी से पहले माही की मेंटॉर और बैकबोन थीं। भारत को 2007 का टी-20 और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले धोनी संन्यास के बाद भी अपनी लोकप्रियता को बरकरार रखे हुए हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सालाना लगभग 50 करोड़ रुपये कमाते हैं। 'कैप्टन कूल' की शानदार सफलता के पीछे उनकी बड़ी बहन जयंती गुप्ता की अहम भूमिका है।जैसा कि हम सभी जानते हैं कि धोनी एक मध्यमवर्गीय पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते थे। उनके पिता एक मध्यम स्तर की सरकारी नौकरी करते थे। जयंती गुप्ता पान सिंह धोनी और देवकी देवी की सबसे बड़ी संतान हैं और माना जाता है कि वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान से 3-4 साल बड़ी हैं। शुरुआत से ही जयंती ने अपने छोटे भाई माही को अथाह सपोर्ट दिया, जब महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेटर बनने और ब्लू जर्सी पहनने की इच्छा जाहिर की तो वह जयंती ही थीं, जिन्होंने उ...

चेहरे पर हिजाब, हाथ में भगवा और मुंह पर जय श्रीराम...1425 किमी पैदल यात्रा कर अयोध्या जा रही मुंबई की शबनम

Image
बड़वानी: हिजाब पहने, भगवा झंडा थामे मुंबई से अयोध्या के लिए निकली सनातनी मुसलमान शबनम ने एमपी में एंट्री ली। सोशल मीडिया की सनसनी बन चुकी शबनम के पहनावे और जय श्री राम के जयघोष से बरबस लोग उनकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। मुंबई से अयोध्या के लिए 1425 किलोमीटर की पैदल यात्रा में मुस्लिम युवती शबनम के साथ रमन राज और विनीत पांडेय भी शामिल है। सोशल मीडिया पर सनसनी बनी हुई हैं शबनम शबनम और उसके साथियों ने आज मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर लिया। सोशल मीडिया पर सनसनी बनी शबनम शेख अपनी मां और पिता की आज्ञा लेकर अयोध्या में रामलला के दर्शन करने निकली है। उन्होंने बताया कि उनके दोनों मित्र विनीत और रमन राज साइकिल से अयोध्या जा रहे थे। उन्होंने मुझसे पूछा तो मैंने कहा कि क्या पैदल नहीं चल सकते। शबनम ने कहा कि सभी राजी हो गए और एक हफ्ते की तैयारी के बाद पैदल यात्रा पर निकल पड़े। उन्होंने कहा कि इस तरह की यात्राएं आमतौर पर पुरुष ही करते हैं, लेकिन मैंने सोचा कि 'एक नारी सब पर भारी' और डिसाइड किया कि मैं पैदल यात्रा करूंगी। बचपन से सुनती रही हैं पौराणिक कथाएं श्री राम को आदर्श मानने वाली...

जो तारीफ कर रहे, वो कल तक गाली दे रहे थे... शतकवीर केएल राहुल का छलका दर्द

Image
सेंचुरियन: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ने सेंचुरियन में गजब शतक ठोका और अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या आप कभी ऐसे ट्रोल्स का जवाब नहीं देते जो आपकी आलोचना करते समय निर्दयी और कभी-कभी लाइन क्रॉस कर देते हैं? इसका जवाब देते हुअ राहुल ने कहा, ' ऐसा करने से मुझे क्या हासिल होगा? लोगों को जो बोलना होगा बोलेंगे। अगर आप एक पब्लिक परफॉर्मर हैं, तो आलोचना से दूर रहने के लिए प्रदर्शन ही आपका एकमात्र तरीका है। केएल राहुल ने आगे कहा, 'सोशल मीडिया के बारे में, आप इससे जितना दूर रहेंगे, उतना ही खुश होंगे।' मैं जब खेल से दूर था तो खुद पर काम कर रहा था- केएल राहुल केएल राहुल ने दिग्गज सुनील गावस्कर द्वारा उनकी तारीफ करने पर कहा, 'अगर उन्होंने (गावस्कर) ऐसा कहा है, तो यह एक बड़ी प्रशंसा है। राहुल ने कहा कि, चोट के कारण खेल से दूर रहने से उन्हें अपने व्यक्तित्व पर काम करने में मदद मिली। जब आप इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं, तो आपको न केवल एक खिलाड़ी के रूप में चैलेंज होते हो बल्कि एक व्यक्ति के रूप में भी आपको चैलेंज...