एक ओवर में 6 छक्के खाने वाले पाक गेंदबाज ने लिया संन्यास, भारत को खूब किया था परेशान
: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने अपने देश के लिए 15 साल के करियर को समाप्त करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। हालांकि, वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। वहाब हाल के दिनों में राजनीति में शामिल हुए हैं, उन्हें इस साल जनवरी में पंजाब प्रांत का कार्यवाहक खेल मंत्री बनाया गया था। इसी साल पाकिस्तान सुपर लीग के प्रदर्शनी मैच में 38 साल के वहाब रियाज को इफ्तिखार अहमद ने ओवर में 6 छक्के मारे थे। वहाब रियाज ने क्या कहा? की घोषणा बयान जारी करके किया। इसमें उन्होंने कहा- मैं पिछले दो वर्षों से अपनी संन्यास योजनाओं के बारे में बोलता रहा हूं, कि 2023 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का मेरा लक्ष्य है। मैं अब पहले से कहीं अधिक सहज महसूस करता हूं कि मैंने अपने देश और राष्ट्रीय टीम की पूरी सेवा की है। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना सम्मान और सौभाग्य की बात रही है। इसके साथ ही मैं फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक नए शुरुआत के लिए रोमांचित हूं, जहां मुझे दुनिया की कुछ दर्शकों का मनोरंजन करने और प्रेरित करने की उम्मीद है।' कैसा रहा इंटरनेशनल करियर बाएं हा...