Posts

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, एआईएसएफ पर लगा आरोप

Image
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग में कथित ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट एक्टिविस्ट्स (एआईएसएफ) कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी। पीड़ित की पहचान नांटू गाजी के रूप में हुई है। यह घटना सतमुखी-गाजीपुर इलाके में सुबह-सुबह हुई। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि गाजी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके साथ, हाल ही में हुए पंचायत चुनावों के संबंध में 8 जून को मतदान की तारीख घोषित होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 46 हो गई है। जबकि 8 जुलाई को चुनाव होने से पहले 19 मौतें हुईं, बाकी चुनाव के बाद की हिंसा के दौरान हुईं।शुक्रवार की रात कैनिंग में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की ओर से एक जश्न समारोह आयोजित किया गया था, जो चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, एआईएसएफ कार्यकर्ताओं ने जश्न पर आपत्ति जताई। इसके चलते दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। बताया जा रहा है क‍ि झड़प के दौरान देशी बम फेंके गए और थोड़ी देर के लिए गोलीबारी भी हुई। तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ...

बस सुहागरात रील बाकी है... अश्लीलता किसे कहेंगे आप? सोशल मीडिया पर ब्रा पैंटी वाला वीडियो भी आया

कोई महिला अंग प्रदर्शन करते हुए पढ़ाती है तो कोई कपड़े पहनती है। from https://ift.tt/qz7VUDE

बिहार: चैलेंज लगाया और खा गया 150 मोमोज, पेट को गोदाम समझने के चक्कर में चली गई जान

Image
गोपालगंज: मोमोज खाने की लत एक नौजवान पर भारी पड़ गई। उसने चैलेंज लगाया और इतने मोमोज खाए कि उसकी मौत ही हो गई। किलर मोमोज की ये डराने वाली हकीकत बिहार के गोपालगंज जिले की है। ये सबकुछ थावे के सिहोराव गांव में हुआ। 23 वर्षीय मृतक युवक का नाम विपिन पासवान है। वह थावे के सिहोराव गांव के निवासी विशुन मांझी का पुत्र था। बताया जाता है कि मृतक विपिन पासवान मोबाइल फोन का मैकेनिक था। उसकी सीवान में ज्ञानी मोड़ पर मोबाइल फोन रिपेयरिंग की दुकान है। मृतक के परिजनों के मुताबिक विपिन रोज की तरह अपने मोबाइल दुकान पर काम कर रहा था। काम के दौरान उसके मोबाइल पर दोस्तों का फोन आया। वह दुकान बंद कर अपने दोस्तों के साथ सीवान के ज्ञानी मोड़ पर मोमोज खाने चला गया। मोमोज खाने का चैलेंज दुकान पर उसका दोस्तों से मोमोज खाने को लेकर चैलेंज लग गया। इसी चैलेंज में उसने एक दो नहीं बल्कि सौ से ज्यादा मोमोज खा लिए। विपिन के दोस्तों के मुताबिक तो उसने डेढ़ सौ मोमोज खा लिए थे। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। मृतक के परिजनों ने बताया कि मोमोज की दुकान पर ही वह बेहोश हो कर जमीन पर गिर गया। दोस्तों ने इसे पहले मजाक समझा।...

प्लेन में 'भीख' मांग रहे पाकिस्तानी का वीडियो देखा? यात्रियों से कहा- मैं भिखारी नहीं, मुझे बस चंदा चाहिए

Image
इस्लामाबाद : पाकिस्तान एक संकटग्रस्त देश है जिसके फिलहाल सबसे बुरे दिन चल रहे हैं। लोगों के पास न ही खाना है और न उसे खरीदने के लिए पैसे। सरकार कभी आईएमएफ से पैसे मांगती है तो कभी 'प्लान बी' यानी मित्र देशों के आगे हाथ फैलाती है। सिर्फ सरकार ही नहीं पाकिस्तान में अब आम आदमी भी पैसों के लिए दूसरों के आगे हाथ फैला रहा है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स फ्लाइट में चंदा मागते हुए नजर आ रहा है। प्लेन में टहलता हुआ वह कहता है कि 'मैं कोई भिखारी नहीं हूं।' ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में एक शख्स प्लेन के भीतर पैसे मांगता हुआ नजर आ रहा है। वह कहता है कि मैं भिखारी नहीं हूं, मुझे पाकिस्तान में मदरसे बनवाने के लिए पैसे चाहिए, जो भी चाहे चंदा दे सकता है। पाकिस्तान में सत्ताधीशों से लेकर वरिष्ठ सैन्य अधिकारी पैसे मांगने में बिल्कुल शर्म नहीं करते हैं। अक्सर पाक पीएम शहबाज शरीफ से लेकर पिछले साल सेना प्रमुख बने जनरल असीम मुनीर को कर्ज के लिए सऊदी अरब और यूएई के आगे हाथ फैलाते हुए देखा जा चुका है। पहले भी भीख मांग चुके हैं पाकिस्तानी ऐसा ही एक वीडियो 2018 में भी सा...

शराब के नशे में आदिवासी युवक के कान में किया पेशाब, सीधी के बाद सोनभद्र में शर्मनाक वारदात

Image
सोनभद्रः मध्य प्रदेश के सीधी में पेशाब कांड का मामला अभी थमा भी नहीं था कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से ऐसा ही एक मामला सामने आ गया है। यहां एक व्यक्ति ने आदिवासी युवक के कान में पेशाब कर दिया। घटना के वक्त दोनों ही नशे में थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे संज्ञान में लेकर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया है। आरोपी ने बताया कि नशे में होने के कारण उसे घटना का पता नहीं चला। वीडियो देखने के बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।जानकारी के मुताबिक, मामला जुगेल थाना इलाके के घटिता गांव की है। पीड़ित आदिवासी गुलाब आरोपी जवाहर पटेल के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में जवाहर पटेल ने गुलाब के कान में पेशाब कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि वीडियो 11 जुलाई का है। पीड़ित और आरोपी पहले से ही एक दूसरे को जानते हैं।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रियता दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंची। पीड़ित से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि घटना के वक्त वह नशे में था, इसलिए उसे इसका पता नहीं चला। अब वीडियो...

कश्‍मीर पर दिया साथ, 35 लाख भारतीयों का 'घर', इस मुस्लिम देश को पीएम मोदी ने यूं ही नहीं बनाया दोस्‍त

Image
दुबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर रवाना हो गए हैं। फ्रांस में 2 दिन तक रुकने के बाद पीएम मोदी 15 जुलाई को संयुक्‍त अरब अमीरात जाएंगे। यूएई की यात्रा पर पीएम मोदी का राष्‍ट्रपति शेख मोहम्‍मद बिन जायेद अल नहयान से मिलने का कार्यक्रम है। पीएम मोदी के पद संभालने के बाद दोनों नेता अब तक कई बार मिल चुके हैं। पीएम मोदी 34 साल बाद पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्‍होंने साल 2015 में यूएई की यात्रा की थी। पीएम मोदी के कार्यकाल में यूएई और भारत के बीच दोस्‍ती एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। यूएई पश्चिम एशिया में भारत का महत्‍वपूर्ण कूटनीतिक पार्टनर बन गया है। यूएई में इस समय करीब 35 लाख भारतीय काम करते हैं जो अरबों डॉलर की विदेशी मुद्रा हर साल भारत भेजते हैं। पीएम मोदी ने साल 2015 में सबसे पहले यूएई की यात्रा की थी। पीएम मोदी की 3 यात्रा के बाद यूएई के राष्‍ट्रपति साल 2017 में गणतंत्र दिवस पर मुख्‍य अतिथि बने थे। साल 2019 में यूएई ने पीएम मोदी को अपना सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ऑर्डर ऑफ जायेद दिया था। भारत और यूएई के बीच बढ़ती दोस्‍ती का ही असर है कि अबूधाबी ने पाकिस्‍तान का साथ छोड़कर ...

मां मेरा क्या कसूर था, मुझे क्यों मार दिया? हिलाकर रख देगी प्यार में अंधी हत्यारिन की कहानी

Image
हैदराबाद: तेलंगाना के मेडचल मल्काजगिरी से ममता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने नाजायज रिश्तों में दखल देने पर बेटी को ही मौत के घाट उतार दिया। मां राजबोयना कल्याणी को बेटी का रिश्तों में दखल रास नहीं आया, जिसके चलते उसने बेटी की हत्या कर दी। घटना में कार्रवाई करते हुए कुशाईगुड़ा पुलिस ने मां और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पीड़िता के पिता की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। कुशाईगुड़ा के सीआई प्रवीण कुमार का कहना है कि, 'बच्ची की मौत दम घुटने से हुई है। मामले में और तहकीकात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।' पति से अलग रह रही थी मां पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक बेटी की हत्या करने वाली मां बीते काफी समय से पति और उसके परिवार से अलग रह रही थी। शादीशुदा जिंदगी में विवाद पैदा होने के बाद से ही महिला ने पति से अलग रहने का फैसला ले लिया और बेटी को लेकर मायके में अपनी मां के पास रहने लगी। इसी दौरान राजबोयना कल्याणी इंडला नवीन कुमार के संपर्क में आ गई। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और फोन पर बातचीत शुरू हो गई। यह मुलाकात दोनो...