ताड़ी की दुकान नहीं फाइव स्टार बार कहिए, जानिए किस राज्य में होगा ऐसा बदलाव
नई दिल्ली : आप यूपी-बिहार जैसे उत्तर भारतीय राज्यों से हैं तो (Tadi) को अवश्य जानते होंगे। इसे गरीबों का स्कॉच भी कहा जाता है। ताड़ी जहां बिकता है, उसे कहते हैं। यह वही दुकान है, जहां ताड़ या खजूर की ताड़ी मिलती है। उसके साथ ही चखना का भी इंतजाम होता है। एक लबनी ताड़ी और ढेर सारा चखना, बस हो गया शाम की पार्टी का इंतजाम। लेकिन ताड़ी की दुकान को देख कर बहुत सारे लोग इससे परहेज करते हैं। ताड़ी की दुकान, मतलब एक टूटी फूटी झोपड़ी। उसी में कुछ घड़े में ताड़ी रखी होती है। कुछ ग्लास या चुक्कड़ होता है। बाहर चखने की दुकान होती है। उस पर मक्खियां भिनभिनाती रहती है। ताड़ी की दुकान की इस सूरत को बदल रहा दक्षिण भारतीय राज्य केरल। वहां की सरकार ने इसे बार का रूप देने की योजना बनाई है। इसका स्टार क्लासिफिकेशन भी होगा। जो दुकान जितनी अच्छी और साफ सुथरी, उसे उतने स्टार। केरल सरकार बना रही है नीति न्यूज एजेंसी आईएएनएस की एक खबर के मुताबिक केरल में ताड़ी की दुकानों में बड़ा बदलाव आने वाला है। एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि नए वित्तीय वर्ष में केरल सरकार की शराब नीति से ताड़ी की दुकानों में...